फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: दो कबायली समूहों के बीच हुई गोलीबारी, कम से कम नौ लोगों की मौत

Sun, 16 May 2021 05:30 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, कराची
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में दो कबायली समूहों के बीच गोलीबारी में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य जख्मी हो गए। यह जानकारी रविवार को एक मीडिया रिपोर्ट में दी गई। ‘एआरवाई न्यूज’ ने खबर दी कि शनिवार को कांधकोट में पुरानी दुश्मनी को लेकर जगीरानी और चाहर कबायलियों के बीच गोलीबारी हुई।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पुरानी दुश्मनी को लेकर उनके बीच गोलीबारी में नौ लोग मारे गए। पुलिस ने बताया कि घटना में जख्मी लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। दोनों समूहों के बीच तनाव से इलाके में भय का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार तनाव कम करने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें