नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम में गुरुवार को चाकूबाजी की घटना सामने आई है। डच पुलिस ने बताया कि राजधानी के मध्य हिस्से में हुई इस चाकूबाजी में कम से कम 5 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, यह घटना केंद्रीय एम्सटर्डम के डैम स्क्वायर के पास हुई। पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है और इलाके को घेराबंदी कर सील कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।