फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: अमेरिका में तूफान ने मचाई तबाही, 32 लोगों की मौत; हजारों घरों को भारी नुकसान

Sun, 16 Mar 2025 07:56 AM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओक्लाहोमा सिटी

सार

अर्कंसास के सार्वजनिक सुरक्षा विभाग ने एक बयान में कहा कि राज्यभर की सोलह काउंटी में मकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ बिजली की लाइनें और पेड़ गिरने की सूचना मिली है।
 
विज्ञापन
अमेरिका में तूफान। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के कई इलाकों में आए जबरदस्त तूफान में कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।मिसौरी प्रांत राजमार्ग गश्ती दल ने शनिवार को बताया कि मिसौरी में आए तूफान के कारण 12 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


एजेंसी ने बताया कि कई लोग घायल भी हुए हैं। अर्कंसास के अधिकारियों ने शनिवार सुबह कहा कि इंडिपेंडेंस काउंटी में तीन लोगों की मौत हो गई और आठ काउंटी में 50 से अधिक लोग घायल हो गये। अर्कंसास के सार्वजनिक सुरक्षा विभाग ने एक बयान में कहा कि राज्यभर की सोलह काउंटी में मकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ बिजली की लाइनें और पेड़ गिरने की सूचना मिली है।

अधिकारियों ने कहा कि टेक्सास पैनहैंडल की अमरिलो काउंटी में धूल भरी आंधी के दौरान कार दुर्घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई। इससे पूर्व मिसौरी प्रांत राजमार्ग गश्ती दल ने बताया था कि मिसौरी के बेकर्सफील्ड क्षेत्र में आये तूफान के कारण कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गये।
विज्ञापन


मिसौरी के बटलर काउंटी के कोरोनर जिम एकर्स ने बताया कि शनिवार को सुबह बेकर्सफील्ड से लगभग 177 किलोमीटर पूर्व में एक मकान के तूफान के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। एकर्स ने बताया कि बचावकर्मी मकान में मौजूद एक महिला को बचाने में सफल रहे।

मेयर जोनास एंडरसन ने शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर बताया कि अर्कंसास के केव सिटी इलाके में पांच लोग घायल हो गए हैं, जहां अगले आदेश तक आपातकाल लागू कर दिया गया है। ओक्लाहोमा के कुछ समुदायों के लोगों को क्षेत्रों से जाने की सलाह दी गई है क्योंकि राज्यभर में आग लगने की 130 से अधिक घटनाएं सामने आईं।

कनाडा की सीमा से लेकर टेक्सास तक हालात अस्त-व्यस्त
इस बीच, 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं ने कनाडा की सीमा से लेकर टेक्सास तक अराजकता फैला दी है। उत्तरी ठंडे इलाकों में बर्फबारी और दक्षिण के शुष्क क्षेत्रों में 100 से अधिक जंगल की आग की घटनाएं दर्ज की गई हैं। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, यह चरम मौसम 10 करोड़ से अधिक लोगों के जीवन को प्रभावित कर सकता है। राहत और बचाव अभियान तेज किए गए हैं। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें