फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका में हाल-बेहाल: बाढ़ से 20 लोगों की मौत,दो दिन से लगातार हो रही है बारिश

Tue, 12 Apr 2022 11:13 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन

सार

क्वाज़ुलु-नताल में सोमवार रात से ही तेज बारिश हो रही है। ईथेक्विनी की नगर पालिका और डरबन शहर में हालत बद से बदतर हो गए हैं। दक्षिण अफ्रीका की सेना को मंगलवार को डरबन और ईथेक्विनी महानगरीय क्षेत्र में बचाव कार्यों के लिए लगाया गया है। 
विज्ञापन
अफ्रीका में भीषण बाढ़(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका के पूर्वी प्रांत क्वाज़ुलु-नताल में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ के कारण कम से कम 20 लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है। मंगलवार को स्थानीय विभाग के हवाले से ये जानकारी सामने आई। 

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतकों के अलावा कई लोग लापता भी हैं। क्वाज़ुलु-नताल के आपातकालीन सेवाओं के प्रवक्ता रॉबर्ट मैकेंज़ी ने मंगलवार को बताया कि आपदा प्रबंधन दल बचाव अभियान चला रहा है। जिसके तहत आपदा प्रबंधन दल उन क्षेत्रों से लोगों को निकाल रहे हैं जो भूस्खलन और बाढ़ का सामना कर रहे हैं। 

मैकेंजी के अनुसार, इस क्षेत्र में इमारतों, सड़कों और बिजली लाइनें ध्वस्त हो रही हैं। इसको लेकर प्रवक्ता रॉबर्ट मैकेंज़ी ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है। उन्होंने सिफारिश की कि स्थानीय निवासी यदि संभव हो तो घर के अंदर रहें।
विज्ञापन


गौरतलब है कि क्वाज़ुलु-नताल में सोमवार रात से ही तेज बारिश हो रही है। ईथेक्विनी की नगर पालिका और डरबन शहर में हालत बद से बदतर हो गए हैं। दक्षिण अफ्रीका की सेना को मंगलवार को डरबन और ईथेक्विनी महानगरीय क्षेत्र में बचाव कार्यों के लिए लगाया गया है। 

डरबन बंदरगाह उप-सहारा अफ्रीका में सबसे बड़ा और सबसे व्यस्त पत्तन टर्मिनल है जो बाढ़ के पानी से भर गया है। वहीं, अधिकारी बेघर हुए लोगों को आश्रय केंद्रों में ठहरा रहे हैं और चरमराई विद्युत प्रणाली को दुरुस्त करने में कर्मचारी लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें