फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dominican Republic: नाइट क्लब की छत गिरने से 18 की मौत, 120 से ज्यादा घायल; बचाव अभियान अभी भी जारी

Tue, 08 Apr 2025 06:58 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सैंटो डोमिंगो

सार

डोमिनिकन रिपब्लिक की राजधानी में डिस्को की छत गिरने के चलते एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में लगभग 18 लोगों की हो गई है। वहीं 120 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। हालांकि अभी भी बचाव कार्य जारी है, क्योंकि अधिकारियों ने मलबे में दबे लोगों के जीवित होने की संभावना जताई है।   
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डोमिनिकन रिपब्लिक की राजधानी सैंटो डोमिंगो से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां मंगलवार की सुबह एक डिस्को की छत गिरने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। वहीं 120 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। मामले में अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में बचाव कार्य जारी है और मलबे में दबे हुए लोगों की तलाश की जा रही है। बता दें कि इस घटना में घायलों में मशहूर मेरेंग्यू गायक रूबी पेरेज भी शामिल हैं, जो घटना के समय नाइट क्लब में परफॉर्म कर रहे थे।

अभी भी जारी है बचाव अभियान 

विज्ञापन

वहीं घटना को लेकर आगे की जानकारी देते हुए सेंटर ऑफ इमरजेंसी ऑपरेशन के निदेशक जुआन मैनुअल मेंडेज ने कहा कि अधिकारियों का मानना है कि मलबे के नीचे कुछ लोग जीवित हो सकते हैं, इसलिए बचावकर्मियों ने हार मानने का फैसला नहीं किया है और लगातार रूप से लोगों को निकालने का प्रयास कर रहे है।

ये भी पढ़ें:- Iran-US: ईरान और अमेरिका के बीच पहली बार ओमान में होगी वार्ता, परमाणु कार्यक्रम पर विशेष बातचीत की संभावना
विज्ञापन


राष्ट्रपति लुइस अबिनाडर ने लिया स्थिति का मुआयना
राष्ट्रपति लुइस अबिनाडर ने इस भयावह घटना को लेकर अपना दुख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि सभी बचाव एजेंसियां प्रभावित लोगों की मदद के लिए कठिन मेहनत कर रही हैं। साथ ही राष्ट्रपति घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों के परिवारों से मुलाकात की। 

ये भी पढ़ें:- South Korea: उत्तर कोरियाई सैनिकों पर सीमा उल्लंघन का आरोप, दक्षिण कोरिया ने की जवाबी कार्रवाई

विज्ञापन


अपने लोगों की तलाश में क्लब के बाहर उमड़ी भीड़
घटना के बाद आसपास के इलाकों में भगदड़ मच गई, जिसके चलते क्लब के बाहर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए थे, जो अपने दोस्तों और रिश्तेदारों की तलाश कर रहे थे। एक अधिकारी ने भीड़ से एंबुलेंस को रास्ता देने की अपील की। साथ ही  बताया कि बचावकर्मी लोगों को बाहर निकालने में लगे हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया, जहां लोग अपने प्रियजनों के नाम सुनने के लिए इकट्ठा हो गए। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि छत गिरने का कारण क्या था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें