फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियाई अमेरिकी और अश्वेत मतदाता बिडेन के पक्ष में : सर्वे

Sun, 01 Nov 2020 02:02 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, न्यूयॉर्क।
विज्ञापन
US Election 2020 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव से पहले हुए एक सर्वे में अनुमान जताया गया है कि एशियाई, अफ्रीकी और लैटिन अमेरिकी मतदाता चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बिडेन को बड़ी संख्या में वोट देंगे, जबकि श्वेत मतदाता राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को समर्थन देंगे।

विज्ञापन


सितंबर से अक्टूबर तक 71,000 लोगों से मिली ऑनलाइन प्रतिक्रिया के आधार पर ‘2020 कॉपरेटिव इलेक्शन स्टडी’ (चुनावी अध्ययन) में पाया गया कि सभी संभावित मतदाताओं में से 51 प्रतिशत मतदाता बिडेन को पसंद करते हैं, जबकि 43 प्रतिशत लोग ट्रंप का समर्थन करते हैं।

बिडेन 18 वर्ष से 29 वर्ष और 30 वर्ष से 44 वर्ष तक की आयु वर्ग के लोगों की पसंद हैं, जबकि 65 साल या इससे ज्यादा उम्र वाले 53 प्रतिशत मतदाताओं ने ट्रंप को अपनी पसंद बताया है।
विज्ञापन


नस्ल व जातीयता के आधार पर मतदाताओं को बांटते हुए सर्वे में पाया गया है कि 65 प्रतिशत एशियाई-अमेरिकी बिडेन का समर्थन करते हैं जबकि इस समूह के केवल 28 प्रतिशत लोगों ने ट्रंप को अपनी पसंद बताया है।

वहीं, 86 प्रतिशत अश्वेत मतदाताओं ने बिडेन का समर्थन किया, जबकि ट्रंप के समर्थन में केवल नौ फीसदी अश्वेत ही हैं।

ट्रंप को सिर्फ 39 फीसदी महिलाओं का समर्थन
देश में 55 प्रतिशत महिलाएं बिडेन को समर्थन दे रही हैं, जबकि ट्रंप को 39 प्रतिशत महिलाओं का समर्थन हासिल है। वहीं, पुरुष वर्ग में बिडेन को 47 प्रतिशत और ट्रंप को 48 प्रतिशत मतदाताओं का समर्थन हासिल हो पाया है। सर्वे में यह भी पाया गया कि बेरोजगार मतदाता बिडेन का समर्थन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें