फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाक के बाद खुली महिला की किस्मत, दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं की सूची में जुड़ा नाम

Wed, 03 Jun 2020 01:15 AM IST
Rohit Ojha वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
divorce - फोटो : Social Media
विज्ञापन

एक महिला को तलाक के बाद हर्जाने के तौर पर इतने रुपये मिले कि वो दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं की सूची में शामिल हो गई। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार चीन में दवा बनाने वाली कंपनी शेंझेन कांगटई बॉयोलॉजिकल प्रोडक्ट कंपनी के चेयरमैन डु वेइमिन ने अपनी पत्नी युआन लिपिंग को तलाक दिया। हर्जाने के तौर पर उन्होंने अपनी पत्नी को कंपनी के 16.13 करोड़ शेयर दिए। इसके बाद युआन दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं की सूची में शामिल हो गई हैं।  

विज्ञापन


सोमवार को शेयर बाजार बंद होने पर इन शेयरों की कीमत 3.2 अरब डॉलर (करीब 24 हजार करोड़ रुपये) थी। 49 वर्षीय युआन कनाडा की नागरिक हैं और शेंझेन में रहती हैं। युआन ने बीजिंग यूनिवर्सिटी से इकोनॉमी में ग्रेजुएशन किया है। कांगटई कंपनी के शेयरों की कीमत पिछले एक साल में दोगुने से अधिक हो गई है। फरवरी के बाद जब से कंपनी ने कोरोना की वैक्सीन बनाने की घोषणा की है, इसके शेयरों की कीमत लगातार बढ़ रही है। 

दुनिया में अब तक का सबसे महंगा तलाक रिटेल कंपनी अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस और उनकी पत्नी मैकेंजी का हुआ था। अलग होने के बाद बेजोस ने मैकेंजी को अमेजन डॉट कॉम में चार फीसदी हिस्सेदारी के रूप में 19.7 मिलियन शेयर दिए थे। इन शेयरों की अनुमानित कीमत 38.3 अरब डॉलर यानी करीब 2.60 लाख करोड़ रुपये थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें