फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वुहान में हुई एक करोड़ लोगों की कोरोना जांच, बिना लक्षण वाले 300 मामले मिले

Tue, 02 Jun 2020 10:37 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, बीजिंग
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

चीन में कोरोना वायरस के केंद्र रहे वुहान में करीब एक करोड़ लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की जांच की गई जिसमें बिना लक्षण वाले 300 मामले सामने आए हैं। शहर की सरकार ने मंगलवार को बताया कि 98 लाख 90 हजार लोगों की जांच की गई। इनमें बिना लक्षण वाले 300 मरीज मिले हैं। 

विज्ञापन


स्थानीय स्वास्थ्य आयोग की एक रिपोर्ट के अनुसार वुहान में इस साल जनवरी से अभी तक 50,340 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए, जिनमें से 3,869 लोगों की जान जा चुकी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने बताया कि चीन में सोमवार तक कोरोना के कुल 83,022 मामले सामने आए, जिनमें से 73 लोगों का इलाज अभी चल रहा है। 

एनएचसी ने बताया कि 78,315 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है और 4,634 लोगों की मौत हुई है। एनएचसी ने बताया कि सोमवार को देश में बाहर से आए पांच लोग संक्रमित मिले। 10 लोग बिना लक्षण के संक्रमित पाए गए। 
विज्ञापन


अभी तक बिना लक्षण के संक्रमित पाए गए 371 लोगों में से 39 विदेश से आए हैं। ये सभी चिकित्सकीय निगरानी में हैं।ऐसे मामलों के बढ़ने के मद्देनजर सरकार ने पिछले महीने सभी 1.12 करोड़ लोगों की जांच करने का निर्णय लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें