फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान: अशरफ गनी बोले- खून की नदियां बहने से बचाने के लिए मैंने देश छोड़ना बेहतर समझा

Mon, 16 Aug 2021 07:04 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल

सार

  • अशरफ गनी ने कहा तालिबान ने तलवार और बंदूकों के दम पर जीत हासिल की है
  •  बयान में कहा कि इतिहास ने ऐसी शक्तियों को कभी नहीं अपनाया है
विज्ञापन
Ashraf Ghani - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका की सेना के जाने के कुछ दिनों बाद ही तालिबान ने तेजी से अफगानिस्तान के प्रांतों को अपने कब्जे में ले लिया। अब वह पूरे अफगानिस्तान पर कब्जा कर चुका है। खतरे को देख राष्ट्रपति अशरफ गनी भी देश छोड़कर भाग गए। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

विज्ञापन


अशरफ गनी ने सोशल मीडिया पर एक बयान में कहा- आज मेरे सामने एक कठिन चुनाव आया कि मुझे हथियारों से लैस तालिबान का सामना करना चाहिए, जो महल में घुसना चाहता था या मुझे अपने प्यारे देश अफगानिस्तान को छोड़ना था। मैंने पिछले बीस वर्षों में अफगानिस्तान की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।
 
उन्होंने कहा कि खून की नदियां बहने से बचाने के लिए मैंने सोचा कि देश से बाहर जाना ही ठीक है। तालिबान ने तलवार और बंदूकों के दम पर जीत हासिल की है और अब वे देशवासियों के सम्मान, धन और आत्मसम्मान की रक्षा के लिए जिम्मेदार होंगे। इतिहास ने ऐसी शक्तियों को कभी नहीं अपनाया है।
विज्ञापन




गनी ने आगे बयान में कहा कि तालिबान के लिए आवश्यक है कि वह अफगानिस्तान के सभी लोगों, राष्ट्रों, विभिन्न क्षेत्रों, बहनों और महिलाओं को वैधता और लोगों का दिल जीतने का आश्वासन दे। और वह जनता के साथ मिलकर एक स्पष्ट योजना बनाए। मैं हमेशा अपने देश की सेवा करता रहूंगा।

तालिबान का कब्जा
बता दें कि अफगानिस्तान पर 20 साल के बाद एक बार फिर तालिबान का कब्जा हो गया है। उसने देश के राष्ट्रपति भवन पर भी कब्जा जमा लिया है। टोलो न्यूज के मुताबिक, यहां सत्ता हस्तांतरण की प्रकिया भी पूरी हो गई है। राष्ट्रपति अशरफ गनी ने तालिबान को सत्ता सौंप दी है। सूत्रों के मुताबिक, नई अंतरिम सरकार के अंतरिम प्रमुख के रूप में अली अहमद जलाली का नाम सबसे आगे चल रहा है। राष्ट्रपति गनी ने देश छोड़ दिया है। माना जा रहा है कि गनी ताजिकिस्तान जा रहे हैं। 

काबुल की पुलिस ने अपने हथियार तालिबान को सौंप दिए हैं। इससे पहले आंतरिक और विदेश मामलों के कार्यवाहक मंत्रियों अब्दुल सत्तार मिर्जाकवाल ने अलग-अलग वीडियो क्लिप में आश्वासन दिया कि काबुल के लोगों को सुरक्षित किया जाएगा, क्योंकि वे अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों के साथ शहर की रक्षा कर रहे हैं। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें