सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद की स्तन कैंसर से पीड़ित पत्नी का ऑपरेशन ‘‘सफल’’ रहा। राष्ट्रपति कार्यालय ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, ‘‘ट्यूमर से पीड़ित अस्मा अल असद का उपचार चल रहा है। दमिश्क के सैन्य अस्पताल में स्तन कैंसर के उपचार के लिए ऑपरेशन सफल रहा।’’
राष्ट्रपति कार्यालय ने अगस्त में घोषणा की थी कि राष्ट्रपति की पत्नी स्तन कैंसर से पीड़ित हैं और उपचार शुरू हो गया है। कैंसर का पता शुरुआती चरण में ही लग गया था।