फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्मेनिया : पीएम निकोल पशिनियन ने 53.9 फीसदी मतों से जीता मध्यावधि चुनाव

Tue, 22 Jun 2021 03:27 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, येरेवन

सार

  • रविवार को चार चुनावी ब्लॉक और 21 पार्टियों ने रिकॉर्ड तोड़ चुनाव हुआ जिसमें निकोल की जीत हुई।
  • पशिनियन ने जीत पर विरोधियों ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप चुनावी धोखाधड़ी पर आपत्ति जताई।
विज्ञापन
Nikol Pashinyan - फोटो : Nikol Pashinyan / facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अर्मेनियाई प्रधानमंत्री निकोल पशिनियन की पार्टी ने राजनीतिक संकट के बाद मध्यावधि संसदीय चुनावों में 53.9 फीसदी वोट से जीत हासिल कर ली है। अपने प्रतिद्वंद्वी, पूर्व नेता रॉबर्ट कोचरियन के नेतृत्व में एक गठबंधन 21 फीसदी मतों के साथ दूसरे स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन


विरोधियों ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप
पशिनियन ने शुरुआती नतीजों के आधार पर जीत की घोषणा की, जबकि गठबंधन ने कथित चुनावी धोखाधड़ी पर आपत्ति जताई है। देश में जीतने वाली पार्टी के पास कम से कम 50 फीसदी सीटें होनी चाहिए जबकि सरकार बनाने के लिए एक अतिरिक्त सीट आवंटित की जा सकती है। रविवार को चार चुनावी ब्लॉक और 21 पार्टियों ने रिकॉर्ड तोड़ चुनाव लड़ा, जिसमें निकोल की जीत पक्की हो गई है।

इन चुनावों में 46 वर्षीय पशिनियन और 66 वर्षीय कोचरियन को लेकर देश की जनता में ज्यादा उत्साह था। सोमवार को पशिनियन ने कहा, हम पहले से ही जानते हैं कि हमने चुनावों में एक शानदार जीत हासिल करेंगे और हमारे पास संसद में एक ठोस बहुमत होगा।
विज्ञापन


दूसरी तरफ, कोचरियन के चुनावी ब्लॉक ने कहा कि वह जीत के लिए पशिनियन के दावे को मान्यता नहीं देगा। उन्होंने कहा, मतदान केंद्रों में नियोजित धोखाधड़ी के कई संकेत मिले हैं जो बताते हैं कि यह जीत गलत ढंग से हासिल की गई है। इसकी जांच के बिना वे इन नतीजों को स्वीकार नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें