एपिक गेम्स ने एपल के खिलाफ एक मुकदमा किया था। उसका कहना था कि एपल अपने एप स्टोर पर यूजर्स से भुगतान लेने के लिए डेवलपर्स को लिंक पोस्ट नहीं करने देता। अपनी ही प्रणाली से भुगतान लेता है, जिसमें 30% कमीशन काटता है। यह स्वतंत्र प्रतिस्पर्धा के नियमों के विरुद्ध है।
अमेरिका की एक अपीलीय अदालत ने सोमवार को कहा कि एपल कंपनी अपने एप स्टोर में इन-एप भुगतान के लिए डेवलपर्स द्वारा यूजर्स को बाहरी लिंक देने से रोक नहीं सकती। एक संघीय अदालत ने 2021 में भी यही निर्णय दिया था, जिसके खिलाफ एपल ने अपील की थी। हालांकि अपील में उठाए नौ अन्य विषयों को मान लिया गया, इसमें एपल की भुगतान प्रणाली को स्वतंत्र प्रतिस्पर्धा के खिलाफ नहीं माना गया।
विज्ञापन
ऑनलाइन गेम फोर्टनाइट बनाने वाली कंपनी एपिक गेम्स ने एपल के खिलाफ एक मुकदमा किया था। उसका कहना था कि एपल अपने एप स्टोर पर यूजर्स से भुगतान लेने के लिए डेवलपर्स को लिंक पोस्ट नहीं करने देता। अपनी ही प्रणाली से भुगतान लेता है, जिसमें 30% कमीशन काटता है। यह स्वतंत्र प्रतिस्पर्धा के नियमों के विरुद्ध है। निचली अदालत ने एपिक गेम्स के हक में निर्णय दिया था, जिसके खिलाफ एपल ने अपील की थी।
अदालत के निर्णय से सहमत नहीं एपल
ताजा निर्णय पर एपल ने कहा कि वह अदालत के निर्णय से सहमति नहीं है और पुनर्विचार मांग सकती है। यह साफ नहीं है कि वह सुप्रीम कोर्ट जाएंगी या जजों की बड़ी बेंच में अपील करेंगी। उसे 14 दिन में अपील करनी है। एपिक गेम्स ने कहा कि अदालत ने आईफोन के एप डेवलपर्स को स्वतंत्रता दे दी है कि वे यूजर्स को अपनी वेबसाइट का लिंक देकर सीधे भुगतान करवा सकते हैं।
विज्ञापन
सोलर डेकाथलॉन स्पर्धा में आईआईटी बॉम्बे दूसरे नंबर पर
उधर, अमेरिका में आईआईटी बॉम्बे के छात्रों का दल ‘सोलर डेकाथलॉन’ प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहा। गर्म तथा आर्द्र जलवायु में वायु गुणवत्ता बेहतर करने में मदद के लिए उन्नत प्रौद्योगिकी समाधानों के साथ मुंबई में एक मकान बनाने के लिए उन्हें यह पुरस्कार दिया गया। अमेरिकी ऊर्जा मंत्रालय की यह स्पर्धा अमेरिका में सबसे लंबे समय तक चलने वाली छात्र प्रतियोगिता है। इसमें छात्रों के समूहों को अक्षय ऊर्जा द्वारा संचालित अत्यधिक कुशल व अभिनव भवनों को डिजाइन तथा उनका निर्माण करना होता है।
बेंदापुडी को ‘इमिग्रेंट अचीवमेंट अवार्ड’
पेन स्टेट यूनिवर्सिटी की भारतीय-अमेरिकी अध्यक्ष नीली बेंदापुडी को अमेरिका में उच्च शिक्षा में उनके योगदान के लिए इस साल का प्रतिष्ठित ‘इमिग्रेंट अचीवमेंट अवार्ड’ दिया जाएगा। अमेरिकी विरासत के लिए प्रतिबद्धता और समर्पण के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है। बेंदापुडी (59) को 28 अप्रैल को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।