फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel-Iran Tension: ईरान बोला- हमने नाकाम किया इस्राइली हमला; व्हाइट हाउस ने टकराव पर टिप्पणी से किया इनकार

Sat, 20 Apr 2024 07:11 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन/मुंबई

सार

मुंबई में ईरान के महावाणिज्य दूत दाऊद रेजाई एस्कंदारी ने जोर देकर कहा कि अगर कहीं  भी ईरान के क्षेत्र में या उसके परमाणु प्रतिष्ठान पर हमला होता है तो उनके देश के पास अपनी रक्षा करने का 'अंतर्निहित और वैध अधिकार' है।
विज्ञापन
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे - फोटो : यू्ट्यूब/द व्हाइट हाउस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान के एक राजनयिक ने शुक्रवार को कहा कि उनके देश की रक्षा प्रणालियों ने उसके क्षेत्र पर एक इस्राइली हमले को रोक दिया। उन्होंने कहा कि इससे उनके किसी भी प्रतिष्ठान को कोई नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने आक्रामकता के सामने अपनी रक्षा करने के तेहरान के वैध अधिकार की बात पर जोर दिया। 

विज्ञापन

 
मुंबई में ईरान के महावाणिज्य दूत दाऊद रेजाई एस्कंदारी ने जोर देकर कहा कि अगर कहीं  भी ईरान के क्षेत्र में या उसके परमाणु प्रतिष्ठान पर हमला होता है तो उनके देश के पास अपनी रक्षा करने का 'अंतर्निहित और वैध अधिकार' है। उन्होंने कहा, "हो सकता है कि वहां केवल एख छोटा सा हमला हुआ हो। लेकिन हमारी रक्षा प्रणाली ने सभी हमलों को रोक लिया। जहां तक हमें जानकारी है..हमारे किसी भी प्रतिष्ठान को कोई नुकसान नहीं हुआ है।" ईरान ने हाल ही में इस्राइल पर मिसाइलों औऱ ड्रोन से हमला किया था। उसके कुछ दिनों पर यह ताजा हमला हुआ है।

 

व्हाइट हाउस का ईरान पर हमले की खबरों पर टिप्पणी करने से इनकार
अमेरिका ने ईरान पर इस्राइली हमलों की खबरों पर टिप्पणी करने से इनकार किया। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने हमलों के बारे में पत्रकारों से कोई भी सवाल नहीं लिया। पियरे ने कहा, हमारे पास टिप्पणी करने के लिए कुछ नहीं है। अमेरिका मध्य पूर्व में तनाव को कम करने के लिए क्षेत्र के सहयोगियों और साझेदारों से परामर्श कर रहा है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बाइडन प्रशासन शुरू से ही स्पष्ट रहा है कि वे इस संघर्ष को बढ़ते नहीं देखना चाहते हैं। पियरे ने कहा, हम क्षेत्र में तनाव को कम करने के लिए अपने सहयोगियों और भागीदारों के साथ परामर्श करना जारी रखेंगे। यह भावना आज सुबह जी-7 के विदेश मंत्रियों के साझा में व्यक्त की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें