फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

COVID-19: अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन कोरोना संक्रमित, अभी हल्के लक्षण

Thu, 05 May 2022 05:08 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

ब्लिंकेन के कार्यालय ने बयान जारी कर कर बताया कि उनको टीके की दोनों खुराकें लग चुकी हैं लेकिन उनको हल्के लक्षण अनुभव हो रहे हैं।
विज्ञापन
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन - फोटो : twitter.com/SecBlinken
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन बुधवार को कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। फिलहाल वह हल्के लक्षण अनुभव कर रहे हैं। वहीं उन्होंने अपने घर पर खुद को आइसोलेट कर लिया है और वहीं से रहकर अपना काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


ब्लिंकेन के कार्यालय ने बयान जारी कर कर बताया कि उनको टीके की दोनों खुराकें लग चुकी हैं लेकिन उनको हल्के लक्षण अनुभव हो रहे हैं। साथ ही बताया कि ब्लिंकेन ने कई दिनों से राष्ट्रपति बाइडन से व्यक्तिगत तौर पर बात नहीं की है। 

अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकेन ने डॉक्टरों, नर्सों और चिकित्सा कर्मचारियों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की है। साथ उन्होंने लोगों से अपने प्रियजनों की रक्षा के लिए पूरी तरह से टीकाकरण पर जोर देने की बात कही। इससे पहले अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस भी कोरोना संक्रमित हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें