फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगोड़े नीरव मोदी को लगा एक और झटका, एंटीगुआ ने खारिज किया नागरिकता का आवेदन

Mon, 01 Apr 2019 09:27 PM IST
साहिल धुलिया वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नीरव मोदी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

एंटीगुआ ने भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के नागरिकता वाले आवेदन को खारिज कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नीरव ने भारतीय जांच एजेंसियों से बचने के लिए एंटीगुआ की नागरिकता के लिए आवेदन किया था लेकिन सोमवार को वह खारिज हो गया। नीरव ने निवेश प्रोग्राम के आधार पर एंटीगुआ की नागरिकता के लिए आवेदन किया था। 

विज्ञापन


बता दें कि नीरव मोदी पर पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का आरोप है। गौरतलब है कि नीरव मोदी के प्रत्यर्पण को लेकर भारतीय एजेंसियों ने कार्रवाई तेज कर रखी है। भारतीय जांच एजेंसियां नीरव मोदी की हर चाल पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। इसी वजह से जब भारतीय जांच एंजेंसियों को नीरव मोदी के नागरिकता वाले आवेदन के बारे में पता चला तो भारतीय अधिकारियों ने आपत्ति जताई जिसके बाद एंटीगुआ ने उसके आवेदन को खारिज कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएनबी घोटाले का दूसरा आरोपी और नीरव का रिश्तेदार इस वक्त मेहुल चोकसी एंटीगुआ में ही है। उसने जनवरी में एंटीगुआ की नागरिकता ली थी। मालूम हो कि नीरव मोदी वर्तमान में लंदन की जेल में कैद है। उसे 19 मार्च में लंदन में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद लंदन की वेस्टमिंस्टर अदालत में उसके प्रत्यर्पण का मुकदमा चल रहा है। शुक्रवार यानी 29 मार्च को लंदन की अदालत ने नीरव मोदी को जमानत देने से इनकार करते हुए उसकी हिरासत 26 अप्रैल तक बढ़ा दी थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें