फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटीगुआ के मंत्री बोले: मेहुल चोकसी ने नागरिकता पाने के लिए दी थी झूठी जानकारी

Tue, 08 Jun 2021 08:44 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, एंटीगुआ

सार

एंटीगुआ से सूचना मंत्री मेलफोर्ड निकोलस ने मंगलवार को भगोड़े कारोबारी और पीएनबी (पंजाब नेशनल बैंक) में 13,500 करोड़ रुपये के घोटाले के मुख्य आरोपी मेहुल चोकसी को लेकर बात की। बता दें कि चोकसी को कैरिबियाई द्वीपीय देश में कथित तौर पर अवैध रूप से प्रवेश करने के लिए 23 मई को गिरफ्तार किया गया था। 
विज्ञापन
मेहुल चोकसी - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेलफर्ड निकोलस ने कहा कि जब मेहुल चोकसी ने एंटीगुआ की नागरिकता के लिए आवेदन किया था, तब उसका नाम ऐसी किसी भी एजेंसी के सामने नहीं आया था, जिससे हमें यह पता चल सकता कि उसके खिलाफ कोई आरोप थे या नहीं। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हमने उसे (मेहुल चोकसी) इस आधार पर रखा था कि उसने झूठी घोषणा की है। इसके बाद हमने उसकी नागरिकता रद्द करने की दिशा में कदम उठाया। मेहुल चोकसी हमारे इस कदम को अदालत में चुनौती दे चुका है।
 
विज्ञापन


बता दें कि डोमिनिका में बीते दिनों सुनवाई के दौरान पीएनबी घोटाला मामले में वांछित चोकसी ने मजिस्ट्रेट के समक्ष कहा था कि उसका अपहरण किया गया है और उसे पड़ेासी देश एंटीगुआ तथा बारबुडा से जबरन डोमिनिका लाया गया है।

Trending Videos
विज्ञापन

चोकसी के अधिकारों का सम्मान किया जाएगा: डोमिनिका

डोमिनिका के प्रधानमंत्री रूजवेल्ट स्केरिट ने कहा है कि भारतीय नागरिक मेहुल चोकसी के अधिकारों का सम्मान किया जाएगा और आगे की कार्रवाई के बारे में अदालत फैसला करेगी। चोकसी के एंटीगुआ और बारबुडा से रहस्यमयी ढंग से गायब होने के बाद 23 मई को डोमिनिका में पकड़े जाने के बाद स्केरिट ने बीते दिनों पहली बार सार्वजनिक रूप से बयान देते हुए यह बात कही। एक स्थानीय मीडिया संस्थान ने प्रधानमंत्री के हवाले से कहा कि चोकसी के संबंध में आगे क्या कार्रवाई की जाएगी, इसका फैसला अदालत करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें