फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ के खिलाफ दर्ज होंगे भ्रष्टाचार के दो और मामले

Sat, 16 May 2020 08:36 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

  • नवाज़ शरीफ के खिलाफ भ्रष्टाचार के दो और मामले हो सकते हैं दर्ज
  • बेटी मरियम शरीफ और छोटे भाई शहजाद शरीफ के खिलाफ मामला दर्ज
  • नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो के स्थानीय बोर्ड बैठक में हुई चर्चा
विज्ञापन
नवाज शरीफ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान की भ्रष्टाचार रोधी एजेंसी ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के खिलाफ जवाबदेही अदालत में भ्रष्टाचार के दो और मामले दायर करने की मंजूरी दी है। राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) के महानिदेशक शहजाद सलीम की अध्यक्षता में शुक्रवार को क्षेत्रीय बोर्ड की बैठक बुलाई गई।

विज्ञापन


बोर्ड ने धन शोधन मनी लॉन्ड्रिंग और आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामलों में 69 वर्षीय नवाज, उनके छोटे भाई शहबाज शरीफ, बेटी मरयम नवाज और 13 अन्यों के खिलाफ भ्रष्टाचार के अतिरिक्त मामलों पर चर्चा की।

इसी तरह बोर्ड ने 54 कनाल भूमि मामले में नवाज शरीफ, जियो मीडिया समूह के संस्थापक मीर शकीलुर रहमान तथा दो अन्यों के खिलाफ एक अन्य मामला दायर करने की भी मंजूरी दी।
विज्ञापन


एनएबी-लाहौर ने जवाबदेही अदालत में दायर करने से पहले दोनों मामले अंतिम मंजूरी के लिए अपने अध्यक्ष न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) जावेद इकबाल को भेज दिए हैं।

एक अधिकारी ने को बताया, 'एनएबी अध्यक्ष की मंजूरी के बाद शरीफ परिवार के सदस्यों के खिलाफ दोनों मामले अगले हफ्ते लाहौर की जवाबदेही अदालत में दायर किए जाएंगे।' शरीफ परिवार पर सात अरब पाकिस्तानी रुपये की हेराफेरी का आरोप है।

अधिकारी ने बताया कि इस मामले में नवाज, शहबाज और मरयम को मुख्य संदिग्ध घोषित किया गया है। एनएबी संदिग्धों के खिलाफ अभियोजन पक्ष के 100 गवाहों को पेश करेगा।

भ्रष्टाचार के एक अन्य मामले में तीन बार प्रधानमंत्री रहे शरीफ पर 1986 में नियमों का उल्लंघन कर शकीलुर रहमान को लाहौर कनाल के पास भूमि आवंटित करने में अपने अधिकार का दुरुपयोग करने का आरोप है। शरीफ उस समय पंजाब के मुख्यमंत्री थे।
विज्ञापन


रहमान 12 मार्च को गिरफ्तार किए जाने के बाद से ही न्यायिक हिरासत में हैं। अभी वह मेडिकल आधार पर अस्पताल में हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें