फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट बैंक की प्रबंध निदेशक अंशुला कांत विश्व बैंक की एमडी नियुक्त

Sat, 13 Jul 2019 05:13 AM IST
Avdhesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
world bank
विज्ञापन
स्टेट बैंक की प्रबंध निदेशक अंशुला कांत को विश्व बैंक का एमडी और मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) नियुक्त किया गया है। विश्व बैंक के अध्यक्ष डेविड मालपास ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। अंशुला ने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से अर्थशास्त्र में स्नातक और दिल्ली स्कूल ऑफ इकॉनोमिक्स से पोस्ट-ग्रेजुएट किया है।
विज्ञापन


प्रबंध निदेशक और सीएफओ के तौर पर अंशुला की जिम्मेदारी वित्तीय और जोखिम प्रबंधन की होगी। वह सीधे विश्व बैंक अध्यक्ष को रिपोर्ट करेंगी। मालपास ने कहा, उनके पास एसबीआई में वित्त, बैंकिंग और तकनीक के इस्तेमाल का 35 साल का अनुभव है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि अंशुला कांत एसबीआई में विभिन्न पदों पर रहते हुए 38 अरब डॉलर के राजस्व और कुल 500 अरब डॉलर की परिसंपत्तियों का प्रबंधन किया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें