फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishi Sunak: अनुष्का सुनक ने बांधा समां, लंदन में कई बच्चों के साथ किया कुचिपुड़ी नृत्य

Sat, 26 Nov 2022 09:52 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

दरअसल, 'रंग' अंतरराष्ट्रीय कुचिपुड़ी नृत्य महोत्सव 2022 का हिस्सा था। यह ब्रिटेन में इस नृत्य शैली का सबसे बड़ा उत्सव है। इसमें सभी पीढ़ी के लोग शामिल होते हैं। शुक्रवार को हुए कार्यक्रम में 4 से 85 वर्ष की उम्र के करीब 100 कलाकार शामिल हुए।

विज्ञापन
Rishi Sunak's Daughter Anoushka Performs Kuchipudi At London Event - फोटो : video grab
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की नौ साल की बेटी अनुष्का सुनक ने लंदन में आयोजित 'रंग' में कुचिपुड़ी नृत्य पेश कर समां बांध दिया। अनुष्का ने कई बच्चों के साथ यह नृत्य  किया। उनकी प्रस्तुति ने दर्शकों की खूब दाद बटोरी।

विज्ञापन

दरअसल, 'रंग' अंतरराष्ट्रीय कुचिपुड़ी नृत्य महोत्सव 2022 का हिस्सा था। यह ब्रिटेन में इस नृत्य शैली का सबसे बड़ा उत्सव है। इसमें सभी पीढ़ी के लोग शामिल होते हैं। शुक्रवार को हुए कार्यक्रम में 4 से 85 वर्ष की उम्र के करीब 100 कलाकार शामिल हुए। इनमें संगीतकार, बुजुर्ग, नृत्यकार, व्हीलचेयर डांसर, नटरंग ग्रुप, पोलैंड के छात्र शामिल थे। 
ऋषि सुनक ब्रिटेन के 57 वें प्रधानमंत्री और भारतीय मूल के पहले ब्रिटिश पीएम हैं। उनकी शादी भारत की अग्रणी सॉफ्टवेयर कंपनी इंफोसिस के सह संस्थापक नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति से हुई है। ऋषि व अक्षता सुनक की दो बेटियां कृष्णा और अनुष्का हैं। 
विज्ञापन

42 वर्षीय सुनक 200 वर्षों में सबसे कम उम्र के ब्रिटिश प्रधानमंत्री हैं। वे ब्रिटेन के पहले हिंदू पीएम हैं। उनकी मेज पर गणेश जी की मूर्ति रखी है। भारतीय मूल के पूर्व ब्रिटिश वित्त मंत्री सुनक ने ब्रिटिश पीएम के आवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट के छोटे फ्लैट में रहने का फैसला कर नियम को उलट दिया है। यह फ्लैट आमतौर पर वित्तमंत्री के लिए होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें