फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैज्ञानिकों को फिलीपींस की एक गुफा में मिली इंसान की एक और प्रजाति

Fri, 12 Apr 2019 06:27 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Callao cave, Philippines (file)
विज्ञापन

फिलीपींस की एक गुफा में मानव की नई प्रजाति के अवशेष पाए गए हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि विलुप्त हो चुकी इस नई प्रजाति के अवशेष फिलीपींस के सबसे बड़े द्वीप लूजोन में पाए गए हैं जिसके बाद इस प्रजाति का नाम होमो लूजोनेसिस रखा गया है।

विज्ञापन


इस प्रजाति में पाए जाने वाली कुछ-कुछ भौतिक विशेषताएं प्राचीन मानव प्रजातियों और आज की मानव प्रजाति से मिलती-जुलती हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि प्राचीन मानव के ये संबंधी अफ्रीका से जुड़े हो सकते हैं जो बाद में दक्षिण पूर्व एशिया में आ कर बस गए होंगे। इन अवशेषों की खोज से पहले ऐसा होना लगभग असंभव माना जा रहा था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें