फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनमोल नारंग बनीं अमेरिकी सैन्य अकादमी से स्नातक की उपाधि पाने वाली पहली सिख महिला

Sun, 14 Jun 2020 03:44 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, वाशिंगटन

सार

  • जॉर्जिया के रोजवेल में हुआ था नारंग का जन्म
  • बचपन से ही था सैन्य सेवाओं की ओर झुकाव
  • नारंग के नाना ने दी थीं भारतीय सेना में सेवाएं
विज्ञापन
अनमोल नारंग - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनमोल नारंग ने वेस्ट प्वाइंट की प्रतिष्ठित अमेरिकी सैन्य अकादमी से स्नातक की उपाधि पाने वाली पहली सिख महिला बनकर इतिहास रच दिया है। सेकेंड लेफ्टिनेंट नारंग को उम्मीद है कि उनके धर्म और समुदाय का प्रतिनिधित्व करने के उनके प्रयास अमेरिकियों को सिख धर्म के बारे में और सीखने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को 23 वर्षीय नारंग समेत 1,107 युवाओं को संबोधित किया, जो अकादमी के वार्षिक दीक्षांत समारोह में शामिल हुए।

विज्ञापन


समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक नारंग ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘यह अद्भुत एहसास है। अभिमान वाला अनुभव है। मैंने कभी अपने जीवन में किसी चीज के लिए कठिन परिश्रम नहीं किया। सिख महिला होने के नाते यह मेरी पहचान का बहुत अहम हिस्सा है और अगर कॅरियर के अलावा मेरा अनुभव दूसरों को प्रेरित करने में छोटी भूमिका भी निभा सके तो बहुत अच्छा होगा।’ नारंग के नाना भारतीय सेना में थे और इसलिए बचपन से ही सैन्य सेवाओं की तरफ उनकी रुचि थी।

नारंग का जन्म जॉर्जिया के रोजवेल में हुआ था और वह वहीं पली-बढ़ी हैं। उनसे पहली पीढ़ी के सदस्य अमेरिका आए थे। हाईस्कूल में सेना में शामिल होने की उन्हें इच्छा हुई। उन्होंने अपने परिवार के साथ हवाई के होनूलूलू में पर्ल हार्बर राष्ट्रीय स्मारक का दौरा किया और वहां से प्रेरित होकर वेस्ट प्वाइंट के लिए आवेदन किया था। शनिवार को हुए समारोह में कोविड-19 की सावधानियों के चलते उपाधि प्राप्त करने वाले अधिकारियों के बीच छह फुट की दूरी रखी गयी।
विज्ञापन


ट्रंप ने अपने संबोधन में कहा, ‘प्रतिष्ठित सैन्य अकादमी केवल सर्वश्रेष्ठ, सबसे मजबूत और सबसे बहादुर अधिकारी देती है। वेस्ट प्वाइंट अमेरिकी बहादुरी, निष्ठा, समर्पण, अनुशासन और कौशल का प्रतीक है।’ अकादमी से अन्य सिख धर्मावलंबियों ने भी स्नातक की उपाधि हासिल की है, लेकिन नारंग उपाधि पाने वाली इस धर्म की पहली अनुयायी हैं जो धर्म की सभी परंपराओं का अनुसरण करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें