फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा: वैंकुवर हवाई अड्डे के बाहर इंडो-कनाडाई गैंगस्टर गोलीबारी में मारा गया, पुलिस ने दी जानकारी

Mon, 10 May 2021 01:57 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा

सार

कनाडा के वैंकुवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक इंडो-कनाडाई गैंगस्टर करमान गरेवाल गोलीबारी में मारा गया। दो अपराधी गैंग के बीच हुई गोलीबारी में करमान की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
एयरपोर्ट - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा के वैंकुवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक इंडो-कनाडाई गैंगस्टर करमान गरेवाल गोलीबारी में मारा गया। बता दें कि ये गैंगस्टर एक यूनाइटेड नेशन गैंग में संबंध रखता था। पुलिस ने जानकारी दी कि प्रस्थान टर्मिनल के पास दोपहर के समय ये गोलीबारी हुई।

विज्ञापन


पुलिस ने जानकारी दी कि ये दो गैंग के बीच विवाद को लेकर गोलीबारी हुई, जिसमें एक इंडो-कनाडा गैंगस्टर की मौत हो गई है। कनाडा की पुलिस ने ट्वीट के माध्यम से इस बात की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गैंगस्टर की गाड़ी तो रोक लिया लेकिन वहां से भाग रहे संदिग्धनों ने पुलिस पर ही गोली चला दी। 

ट्वीट में जानकारी दी कि इस गोलीबारी में किसी पुलिस कर्मी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। हालांकि स्थानीय पुलिस अभी भी मामले की जांच कर रही है। कनाडा के एक मंत्री बिल ब्लेयर का कहना है कि लॉअर मैनलैंड में रहने वाले समुदाय के साथ मेरी संवेदना है, जो हाल ही में हिंसा का शिकार बन रहे हैं और प्रभावित हो रहे हैं। 
विज्ञापन


पुलिस ने जानकारी दी कि इस घटना के बाद वैंकुवर हवाई अड्डा पहले की तरह सामान्य तौर पर संचालित हो रहा है। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने दावा किया है कि अब यहां पर सब ठीक और सुरक्षित है। कनाडाई पुलिस का कहना है कि ये घटना दिन दहाड़े हुई है और अब गैंगस्टर और बेखौफ होते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें