फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Canada: कनाडा में भारतीय नागरिक की चाकू मारकर हत्या, एक संदिग्ध गिरफ्तार; जांच में जुटी पुलिस

Sat, 05 Apr 2025 08:50 AM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा

सार

कनाडा के रॉकलैंड में भारतीय नागरिक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। भारतीय उच्चायोग ने कहा कि हम रॉकलैंड, ओटावा के पास, चाकू मारने की घटना में एक भारतीय नागरिक की दुखद मृत्यु से गहरे दुखी हैं। एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 भारतीय उच्चायोग ने शनिवार को बताया कि कनाडा के ओटावा शहर के रॉकलैंड में एक भारतीय नागरिक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। उच्चायोग ने बताया कि इस मामले में स्थानीय पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन

 

भारतीय उच्चायोग ने एक्स पर लिखा कि हम रॉकलैंड, ओटावा के पास चाकू मारने की घटना में एक भारतीय नागरिक की मृत्यु से दुखी हैं। पुलिस ने बताया है कि एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। हम स्थानीय समुदाय संघ के माध्यम से शोक संतप्त परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए संपर्क में हैं। 

ये भी पढ़ें: टैरिफ के बाद अमीरों को टैक्स छूट देने की तैयारी में ट्रंप, सीनेट में बजट पर देर रात तक चली चर्चा
विज्ञापन


कनाडा की मीडिया के अनुसार क्लेरेन्स-रॉकलैंड में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूसरे व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों ने मौत के कारण का खुलासा नहीं किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

सीटीवी न्यूज के अनुसार ओंटारियो प्रांतीय पुलिस (ओपीपी) ने कहा कि शुक्रवार को दोपहर 3 बजे रॉकलैंड में लालोंडे स्ट्रीट के पास गोलीबारी की घटना हुई। यह घटना ओटावा शहर के पूर्व में लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर है।
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस ने अभी तक यह नहीं बताया है कि हिरासत में लिए गए व्यक्ति पर क्या आरोप लगाए गए हैं? ओपीपी ने कहा कि सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर कोई चिंता नहीं है।
सीटीवी न्यूज ने ओपीपी के हवाले से कहा, चूंकि हम जांच के शुरुआती चरण में हैं, इसलिए कोई और जानकारी नहीं दी जा सकती है। 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें