फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Japan Earthquake: भूकंप के जोरदार झटकों से थर्राया जापान, क्यूशू द्वीप पर शाम 7.34 बजे लगे 6.0 तीव्रता के झटके

Wed, 02 Apr 2025 08:59 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो

सार

क्यूशू द्वीप पर आए भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई और वे अपने घरों और इमारतों से बाहर निकल आए। हालाँकि, अभी तक किसी बड़े नुकसान की कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन
भूकंप - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

म्यांमार और थाईलैंड के बाद बुधवार को जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, शाम 7.34 बजे (आईएसटी) जापान के क्यूशू में 6.0 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। एनसीएस के अनुसार भूकंप 30 किलोमीटर की गहराई पर आया। एनसीएस ने कहा कि भूकंप अक्षांश 31.09 एन और देशांतर 131.47 ई पर दर्ज किया गया।  
विज्ञापन


भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई और वे अपने घरों और इमारतों से बाहर निकल आए। हालाँकि, अभी तक किसी बड़े नुकसान की कोई खबर नहीं है। बता दें कि क्यूशू जापान का तीसरा सबसे बड़ा द्वीप है और इसे भूकंपीय गतिविधियों के लिए जाना जाता है।

पिछले सप्ताह म्यांमार में जबरदस्त भूकंप आया था। इस त्रासदी में मरने वालों की संख्या 3000 से अधिक हो गई है।  इसी बीच म्यांमार की सत्तारूढ़ सेना ने भूकंप राहत प्रयासों को सुगम बनाने के लिए 22 अप्रैल तक देश के गृह युद्ध में संघर्ष विराम की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपडेट जारी है.....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें