फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake: इक्वाडोर में भूकंप के तेज झटके, अब तक 13 लोगों की मौत, रिक्टर पैमाने पर 6.7 रही तीव्रता

Sun, 19 Mar 2023 07:09 AM IST
देव कश्यप एएनआई, क्वीटो।

सार

भूकंप का केंद्र इक्वाडोर के दूसरे सबसे बड़े शहर गुआयाकिल से लगभग 50 मील (80 किलोमीटर) दक्षिण में केंद्रित था। सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में लोगों को गुआयाकिल की सड़कों पर इकट्ठा होते देखा जा सकता है।
विज्ञापन
भूकंप (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इक्वाडोर में शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने इक्वाडोर के तटीय गुयास क्षेत्र में 6.7 की तीव्रता वाले भूकंप की सूचना दी है। न्यूज एजेंसी एपी ने बताया कि भूकंप ने देश के दूसरे सबसे बड़े शहर गुआयाकिल के आसपास के क्षेत्र को हिलाकर रख दिया। भूकंप से अब तक 13 लोगों की मौत होने की सूचना है। साथ ही घरों और इमारतों को नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन

 


भूकंप का केंद्र इक्वाडोर के दूसरे सबसे बड़े शहर गुआयाकिल से लगभग 50 मील (80 किलोमीटर) दक्षिण में केंद्रित था। सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में लोगों को गुआयाकिल की सड़कों पर इकट्ठा होते देखा जा सकता है। भूकंप के झटके उत्तरी पेरू में भी महसूस किए गए। यहां भी भूकंप के कारण एक व्यक्ति की मौत हुई है। 

इसस पहले, इक्वाडोर के राष्ट्रपति गुइलेर्मो लास्सो (Guillermo Lasso) ने बताया कि शक्तिशाली भूकंप ने 12 लोगों की जान ले ली है। दक्षिणी इक्वाडोर और उत्तरी पेरू में आए भूकंप से इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें