फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

जापान और टोंगा में भूकंप के झटके महसूस किए गए, सुनामी की कोई चेतावनी नहीं

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Mon, 24 Dec 2018 09:28 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जापान और टोंगा में भूकंप

जापान के होंशू में भूकंप के झटके महसूस किए गए। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.5 मापी गई है। 

वहीं प्रशांत द्वीप देश टोंगा के अपतटीय क्षेत्र में भी सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसकी तीव्रता 6.4 मापी गई। हालांकि, सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।



अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण (यूएस जीएस) के अनुसार भूकंप टोंगा की राजधानी नुकुअलोफा के 85 किलोमीटर उत्तर में 100 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था। इसमें किसी के हताहत होने या किसी तरह के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है।


प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र का कहना है कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next