फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर हादसा: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री, रूस के राष्ट्रपति समेत अंतरराष्ट्रीय नेताओं ने जताया दुख

Sat, 20 Oct 2018 02:22 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
व्लादिमीर पुतिन, इमरान खान - फोटो : ANI
विज्ञापन
अमृतसर के पास हुए भीषण ट्रेन हादसे पर दुनियाभर से शोक संवेदनाएं व्यक्त की गई हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान समेत कई अंतरराष्ट्रीय नेताओं ने हादसे पर अपनी संवेदनाएं जताई हैं। संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख एंतोनियो गुतारेस ने हादसे में मारे गए 60 से अधिक लोगों के परिवार और मित्रों के प्रति संवेदनाएं जताई। उन्होंने इस घटना को "दुखद" बताया। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि अमृतसर में जोड़ा फाटक के नजदीक शुक्रवार शाम को रावण दहन देखने के लिए रेल की पटरियों पर खड़े लोग एक ट्रेन की चपेट में आ गए जिसमें कम से कम 61 लोगों की मौत हो गई और 72 अन्य घायल हो गए। 

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खाने ने भी इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया ट्विटर पर लिखा, "अमृतसर में त्रासद ट्रेन दुर्घटना के बारे में जानकर दुख पहुंचा है। मृतकों के परिवारवालों के लिए मेरी संवेदनाएं।" 
विज्ञापन

 



गुतारेस ने एक ट्वीट कर कहा, "शुक्रवार की दुखद घटना के बाद मेरी संवेदनाएं अमृतसर के लोगों के साथ है। इस महीने मुझे स्वर्ण मंदिर जाने और लोगों का उत्साह तथा उदारता देखने का अवसर मिला था। इस हादसे में अपने परिवार के सदस्य और प्रियजन को गंवाने वाले लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।" 

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो ने भी घटना पर दुख जताया।

उन्होंने टि्वटर पर कहा, "भारत के अमृतसर में दुखद ट्रेन हादसे में मारे गए अपने प्रियजन को गंवाने वाले लोगों के लिए मैं संवेदना व्यक्त करता हूं। कनाडावासी आज रात को अपने दिलों में आपको याद कर रहे हैं और वे घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।" 

इस बीच, नई दिल्ली में रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने भी हादसे को लेकर भारत के प्रति संवेदनाएं जताई।

रूसी दूतावास के अनुसार, पुतिन ने ट्रेन दुर्घटना पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी संवेदना प्रकट की।

उन्होंने ट्रेन हादसे के पीड़ित परिवारों के प्रति अपना समर्थन जताया।

पुतिन ने कहा, "मैं पंजाब में रेल इस हादसे के दुखद परिणामों पर गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। हादसे में मारे गए लोगों के परिवार के सदस्यों तथा दोस्तों के प्रति मेरी संवेदना तथा समर्थन पहुंचाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।" (इनपुट:भाषा)
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें