फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Islamabad : ईरान में हिजाब विवाद, पाकिस्तान में एयर होस्टेस को अंडर गारमेंट पहनने की हिदायत

Thu, 29 Sep 2022 02:11 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाक की नेशनल एयर लाइंस के महाप्रबंधक आमिर बशीर ने एयरलाइन की एयर होस्टेस के ड्रेसिंग पर आपत्ति जताई। पाक एयर होस्टेस के एयर लाइंस के दफ्तर में आते वक्त, होटलों में ठहरने के दौरान और दूसरे शहरों की यात्रा के समय अनुचित कपड़े पहनने के बारे में शिकायतें मिली थीं।

विज्ञापन
PIA instructed air hostesses to wear under garments - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान में हिजाब की अनिवार्यता के खिलाफ चल रहे महिला आंदोलन, महिलाओं द्वारा विरोध स्वरूप सरेआम खुद के बाल काटने के अभियान के बीच पाकिस्तान में एयर होस्टेस को लेकर चौंकाने वाली खबर आई है। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान एयर लाइंस ने एयर होस्टेस को ठीक से कपड़े पहनने की हिदायत दी है। 

विज्ञापन


पाकिस्तानी अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस ‘पीआईए‘ ने अपने एयर क्रू के लिए सादे कपड़े पहनकर अंडर गारमेंट पहनना अनिवार्य कर दिया है। पाक की नेशनल एयर लाइंस के महाप्रबंधक आमिर बशीर ने एयरलाइन की एयर होस्टेस के ड्रेसिंग पर आपत्ति जताई। इसके बाद एयर होस्टेस के ड्रेस कोड के संबंध में नए दिशानिर्देश जारी किए गए।  

बशीर ने कहा है कि पाक एयर होस्टेस के एयर लाइंस के दफ्तर में आते वक्त, होटलों में ठहरने के दौरान और दूसरे शहरों की यात्रा के समय अनुचित कपड़े पहनने के बारे में शिकायतें मिली थीं। उचित ड्रेस नहीं पहनने के कारण पीआईए की छवि खराब हो रही है। इसलिए अब महिला परिचारिकाओं की ड्रेस पर नजर रखी जाएगी। उन्हें कहा गया है कि वे पारदर्शी कपड़े पहनते वक्त अंतरवस्त्र अनिवार्य रूप से पहनें, ताकि उनके परिधान आपत्तिजनक न लगें। उन्हें हमेशा उचित ड्रेस पहनना चाहिए। 
विज्ञापन


पाक एयर लाइंस का ताजा निर्देश ईरान में गहराते हिजाब विवाद के बीच आया है। माना जा रहा है कि पाकिस्तान ने महिला विमान परिचारिकाओं के पहनावे को लेकर किसी तरह के अंदरुनी विवाद से बचने के लिए ये दिशा-निर्देश दिए हैं। पाक एयर होस्टेस का मौजूदा पहनावा भी परंपरागत ही है। फिलहाल पाक एयर होस्टेस तीन रंग की ड्रेस पहनती हैं। ये हैं मशरूम, हरा, और मैरून। सलवार कमीज, दुपट्टा और सिर पर चांद के निशाने वाली काली टोपी। इनसे सिर से लेकर गले व पैरों तक ये ढंकी रहती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें