पिछले महीने मार्च में नॉर्थ कोरिया के न्यूक्लियर कार्यक्रम पर साउथ कोरिया ने आपत्ति जाहिर की थी। इसके बाद तानाशाह की 31 साल की बहन किम यो-जोंग साउथ कोरिया पर भड़की थीं और कहा था, 'डरे हुए कुत्ते भौंक रहे हैं।' इसके अलावा, वह दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ अपने भाई की बैठकों के दौरान भी मौजूद थीं।
जानिए किम यो-जोंग क्यों है सत्ता की दावेदार
तानाशाह किम जोंग की मौत के बाद बहन को सत्ता की चाबी मिलने की ज्यादा संभावना इसलिए भी है क्योंकि वह अपने पिता के साथ-शाथ अपने भाई के साथ रहकर राजनीति करना बखूबी जान गईं हैं। इसके साथ-साथ वह विभिन्न महत्वपूर्ण सम्मेलनों में भाग लेते नजर आई हैं और इस वजह से वह घरेलू और अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक परिदृश्यों को बेहतर तरीके से समझती हैं। इस देश में कभी कोई महिला नेता नहीं बनी है। उम्मीद की जा रही है कि किम यो जोंग अगली नेता हो सकती हैं।
किम यो-जोंग हथियारों की हैं शौकिन, खतरनाक हो सकती है साबित
किम यो जोंग को लेकर दुनियाभर के विशेषज्ञों का मानना है कि वह अपने भाई से भी ज्यादा खतरनाक और निर्दय हो सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि किम यो-जोंग को हथियारों से खेलने का शौक है। विशेषज्ञ प्रो नताशा लिंडस्टाट का मानना है कि किम यो-जोंग को तानाशाह के रूप में स्वीकार किए जाने पर वह कमजोर साबित होंगी। अगर वह भाई की मौत के बाद सत्ता में आती हैं तो वह किम इल-सुंग द्वारा 1948 में शुरू की गई देश की सत्ता पर परिवार की अटूट पकड़ को जारी रखेंगी।