फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल की बेटी को 10 घंटे गर्म कार में कैद कर हत्या, अमेरिकी महिला को 25 साल की जेल

Fri, 26 Jul 2019 03:40 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

कैलिफोर्निया की रहने वाली एक महिला को अपनी तीन वर्षीय बच्ची की हत्या के आरोप में 25 साल कैद की सजा सुनाई गई है। महिला के मंगेतर भी इस हत्या में भागीदार होने के आरोप हैं और उसपर भी मुकदमा चल रहा है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैलिफोर्निया की एक अदालत ने भूत-पिशाच भगाने के लिए 3 वर्षीय बेटी को करीब 10 घंटे तक गर्म कार में रखकर उसकी हत्या करने के दिल दहला देने वाले इस मामले में महिला को 25 साल जेल की सजा सुनाई है। 

सैक्रामेंटो में जिला अटॉर्नी कार्यालय ने बताया कि जून में एंजेला फाकिन को माइया की हत्या का दोषी ठहराया गया और सजा सुनाई गई। फाकिन के मंगेतर उन्तवन स्मिथ पर भी इस मामले में आरोप लगाए गए और उस पर मुकदमा चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें