फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

92 वर्षीय ट्यूनीशियाई राष्ट्रपति एस्सेबी का निधन, संसद का अध्यक्ष अस्थायी रूप से करेगा काम

Fri, 26 Jul 2019 12:45 AM IST
Avdhesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Beji Caid Essebsi (File Photo) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
उत्तर अफ्रीकी देश ट्यूनीशिया के 92 वर्षीय राष्ट्रपति बेजी काइद एस्सेबसी का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह देश में लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित पहले नेता थे। यह जानकारी राष्ट्रपति कार्यालय ने बृहस्पतिवार को दी। सत्ता में बदलाव को लेकर 2011 के ‘अरब स्प्रिंग’ नाम से चले आंदोलन के तीन साल बाद वह सत्ता में आए थे। 
विज्ञापन


एस्सेबी को बुधवार को एक सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राष्ट्रपति कार्यालय ने बयान में कहा कि ‘बृहस्पतिवार सुबह गणराज्य के राष्ट्रपति का ट्यूनिस के सैन्य अस्पताल में निधन हो गया। अंतिम संस्कार की घोषणा बाद में की जाएगी।’  संविधान के अनुसार, संसद का अध्यक्ष अस्थायी रूप से राष्ट्रपति के रूप में काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें