फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: तालिबान की कैद से रिहा हुई अमेरिकी महिला फेय हॉल, बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने के चलते हुई थी गिरफ्तारी

Sun, 30 Mar 2025 08:23 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

अफगानिस्तान में तालिबान द्वारा बंधक बनाई गई अमेरिकी महिला को रिहा कर दिया गया है। उन्हें गुरुवार को एक समझौते के तहत रिहा किया गया। अफगानिस्तान में एक पूर्व अमेरिकी राजदूत, ज़ाल्मय खलीलज़ाद ने सोशल मीडिया पोस्ट पर इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन
अमेरिकी महिला फेय हॉल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते दिनों फरवरी से अफगानिस्तान में तालिबान द्वारा हिरासत में ली गई अमेरिकी महिला फेय हॉल को रिहा कर दिया गया है। रिहाई के समय फेय हॉल की सेहत अच्छी बताई जा रही है। तालिबान ने हॉल को बिना अनुमति ड्रोन चलाने के आरोप में हिरासत में लिया था। सूत्रों के अनुसार, फेय हॉल को गुरुवार को कतर की मदद से रिहा किया गया। उसे काबुल में कतरी दूतावास में सुरक्षित रखा गया। वहां उसकी मेडिकल जांच की गई, जिसमें उसकी अच्छी सेहत की पुष्टि होने के बाद। अब फेय हॉल के अमेरिका लौटने की व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन


पूर्व राजदूत ने जताई खुशी
अफगानिस्तान में अमेरिका के पूर्व राजदूत जालमे खलीलजाद ने फेय हॉल की रिहाई पर कतर को धन्यवाद देते हुए एक तस्वीर साझा की। उन्होंने लिखा कि फेय हॉल को तालिबान ने रिहा कर दिया है, अब वह काबुल में कतरियों की देखभाल में हैं और जल्द ही घर लौट आएंगी। बता दें कि हॉल की रिहाई एक समझौते के तहत हुई है, हॉल जनवरी के बाद से अफगानिस्तान से रिहा होने वाली चौथी अमेरिकी हैं।
 



ये भी पढ़ें:- US: मस्क के मतदाताओं को 10 लाख डॉलर देने का मामला, अपीलीय अदालत ने रोक लगाने से किया इनकार
विज्ञापन


हॉल की रिहाई पर ट्रंप ने पोस्ट किया वीडियो
तालिबान से रिहाई पर हॉल की रिहाई पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में उन्होंने फेय हॉल का आभार व्यक्त किया। ट्रंप ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि वह सुरक्षित घर वापस लौटने जा रही हैं। इसके साथ ही इस वीडियो में फेय हॉल ने भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मुझे घर वापस लाने के लिए धन्यवाद, मुझे अमेरिकी नागरिक होने पर गर्व है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Plane Crashes Into Home: अमेरिका में फिर दिल दहला देने वाला हादसा, उड़ान भरने के बाद एक घर में जा घुसा विमान

रिहाई में कतर की भूमिका
तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान में अमेरिकी दूतावास बंद हो चुका है। इसलिए हॉल की गिरफ्तारी के बाद कतर ने आगे की भूमिका निभाते हुए रिहाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया। अमेरिकी अधिकारियों ने कतर की मदद का आभार व्यक्त किया है। ज्ञात हो कि अफगानिस्तान में अमेरिका का दूतावास तालिबान के कब्जे के बाद अगस्त 2022 में बंद कर दिया गया था, जिसके बाद अब कतर अफगानिस्तान में अमेरिका का प्रतिनिधित्व करता है।

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें