फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Biden Putin Meeting: सात दिसंबर को आमने-सामने होंगे बाइडन और पुतिन, यूक्रेन पर हो सकती है चर्चा

Sun, 05 Dec 2021 06:58 AM IST
सुभाष कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, क्रेमलिन

सार

अमेरिका के विदेश मंत्रा एंटनी ब्लिंकन ने भी आशंका जताई है कि रूस जल्द ही यूक्रेन पर हमला कर सकता है। ब्लिंकन ने कहा है कि अगर रूस यूक्रेन पर हमला करता है तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। 
विज्ञापन
दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत होगी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइ़न और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन मंगलवार को आमने-सामने होंगे। दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत होगी। हाल ही में यूक्रेन की सीमा के पास रूस द्वारा बड़े स्तर पर सैन्य जमावड़े के बाद अमेरिका और रूस के बीच तल्खियां फिर से बढ़ने लगी है। ऐसे समय में इस बातचीत को इसलिए भी अहम माना जा रहा है। 
विज्ञापन


व्हाइट हाउस ने बयान जारी कर कहा कि दोनों नेता अमेरिका-रूस संबंधों में रणनीतिक स्थिरता, साइबर और क्षेत्रीय मुद्दों सहित कई विषयों पर चर्चा करेंगे।
अमेरिका के विदेश मंत्रा एंटनी ब्लिंकन ने भी आशंका जताई है कि रूस जल्द ही यूक्रेन पर हमला कर सकता है। ब्लिंकन ने कहा है कि अगर रूस यूक्रेन पर हमला करता है तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। रूस ने साल 2014 में यूक्रेन के क्रीमिया क्षेत्र पर कब्जा कर के अपने में शामिल कर लिया था। इसके बाद से ही यूरोपियन देशों ने रूस पर बड़े प्रतिबंध लगा दिए थे। गौर करने वाली बात है कि उस वक्त अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति बाइडन उपराष्ट्रपति के पद पर थे। 
विज्ञापन


इससे पहले व्हाइट हाउस की प्रवक्ता जेन साकी ने कहा था कि अगर रूस की तरफ से यूक्रेन के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई हुई तो बाइडन प्रशासन इसमें हस्तक्षेप करेगा। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी शुक्रवार को यूक्रेन पर हमले को लेकर रूसी राष्ट्रपति पुतिन को चेतावनी दी थी।
विज्ञापन


बाइडन ने कहा था कि हम लंबे समय से रूस की कार्रवाइयों से अवगत हैं और हम इस मामले में पुतिन के साथ लंबी चर्चा करने वाले हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा था कि हम रूस के आक्रमण को रोकने के लिए व्यापक और सार्थक कदम उठा रहे हैं। पुतिन जो करने जा रहे हैं, उससे लोग काफी चिंतित हैं। उनके लिए यह करना बहुत मुश्किल हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें