अमेरिका का एक सैन्य विमान पूर्वी भूमध्य सागर के ऊपर गिर गया। अमेरिकी यूरोपीय कमान ने शनिवार को बताया कि प्रशिक्षण अभियान के दौरान विमान क्षतिग्रस्त हो गया था। कारणों की जांच की जा रही है। कमान की ओर से विस्तृत जानकारी अभी तक साझा नहीं की गई है।
अमेरिका का एक सैन्य विमान पूर्वी भूमध्य सागर के ऊपर गिर गया। अमेरिकी यूरोपीय कमान ने शनिवार को बताया कि प्रशिक्षण अभियान के दौरान विमान क्षतिग्रस्त हो गया था। कारणों की जांच की जा रही है। कमान की ओर से विस्तृत जानकारी अभी तक साझा नहीं की गई है।
विज्ञापन
मालदीव में गिरफ्तार 8 मछुआरों की स्वदेश वापसी में मदद करेगा भारतीय उच्चायोग
मालदीव में फंसे 12 भारतीय मछुआरों की चिंताओं को दूर करते हुए भारतीय उच्चायोग ने उन्हें स्वदेश भेजने के लिए तुरंत मदद की पेशकश की है। इसमें से आठ ने तुरंत भारत लौटने में रुचि व्यक्त की है। मछुआरों द्वारा परेशानी जाहिर करने के बाद बाद भारतीय उच्चायोग ने शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के लिए मालदीव के अधिकारियों के साथ संपर्क किया था। मालदीव में भारतीय उच्चायोग ने एक्स पर पोस्ट कर इस बात की पुष्टि की। 27 अक्तूबर को, तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखकर मछुआरों की रिहाई का आग्रह किया था।
पाकिस्तान : अफगानों के निर्वासन के फैसले पर 31 दिसंबर तक रोक
पाकिस्तान ने अफगान शरणार्थियों को वापस भेजने के अपने फैसले पर 31 दिसंबर तक रोक लगा दी है। यह फैसला तब आया है, जब पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के कार्यवाहक सूचना मंत्री जान अचकजई ने शुक्रवार को इस मामले आवाज उठाई थी। उन्होंने कहा था, सरकार ने उन अफगानों को भी वापस भेजने का फैसला किया है, जो दस्तावेज की समय सीमा समाप्त होने के बाद रह रहे थे।
विज्ञापन
भ्रष्टाचार में म्यांमार के लेफ्टिनेंट जनरल को पांच साल की सजा
म्यांमार की एक सैन्य अदालत ने लेफ्टिनेंट जनरल सो हटुत को भ्रष्टाचार के आरोप में पांच साल की कैद की सजा सुनाई है। जनरल पर रिश्वत लेने और पदों को दुरुपयोग करने का आरोप है। हटुत गृह मामलों के मंत्री होने के साथ-साथ सत्तारूढ़ राज्य प्रशासन परिषद के वरिष्ठ सदस्य भी थे। करीब 2.5 साल पहले सेना द्वारा आंग सान सू की की चुनी हुई सरकार को सत्ता से बेदखल करने के बाद भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जाने वाले हटुत नवीनतम वरिष्ठ अधिकारी हैं। सरकारी अखबार ग्लोबल न्यू लाइट ऑफ म्यांमार ने यह जानकारी दी है।
अमेरिकी फिल्म अकादमी के अध्यक्ष रहे जॉन बेली का निधन
यौन उत्पीड़न के खिलाफ ‘मी टू’ आंदोलन की शुरुआत के दौरान अमेरिका की एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस के अध्यक्ष रहे सिनेमैटोग्राफर जॉन बेली (81) का निधन हो गया। फिल्म अकादमी ने एक बयान में कहा कि बेली की पत्नी कैरोल लिटिलटन ने लॉस एंजिलिस में अपने पति के निधन की सूचना दी। यह अकादमी ऑस्कर अवॉर्ड देने के लिए जानी जाती है।