फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी सांसद ने कहा, गांधी को इस साल अमेरिका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया जाए 

Tue, 07 May 2019 01:24 PM IST
Shilpa Thakur भाषा, न्यूयॉर्क
विज्ञापन
महात्मा गांधी - फोटो : File Photo
विज्ञापन

अमेरिका की एक प्रभावशाली सांसद ने कहा है कि नेल्सन मंडेला एवं मार्टिन लूथर किंग जैसे नेताओं को अपने अहिंसा के सिद्धांतों से प्रेरित करने वाले महात्मा गांधी को इस साल कांग्रेसनल गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाना चाहिए। पूरा विश्व उनकी 150वीं जयंती मना रहा है। 

विज्ञापन


कांग्रेसनल गोल्ड मेडल अमेरिका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। न्यूयॉर्क से कांग्रेस सदस्य कैरोलिन मेलोनी ने कहा कि गांधी, "सचमुच प्रेरित करने वाले नेता और ऐतिहासिक हस्ती हैं।" 

मेलोनी पिछले साल अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में एक विधेयक लेकर आईं थीं, जिसमें गांधी को उनके अहिंसा के विचार को आगे बढ़ाने के लिए मरणोपरांत स्वर्ण पदक देने का प्रस्ताव दिया गया था।
विज्ञापन


उन्होंने न्यूयॉर्क में भारतीय महावाणिज्य दूतावास में आयोजित कार्यक्रम "अहिंसा: भगवान महावीर का संदेश" और अंतरराष्ट्रीय अहिंसा फाउंडेशन अमेरिका (आईएएफ) की ओर से आयोजित महात्मा गांधी की 150वीं जयंती कार्यक्रम में श्रोताओं से कहा कि गांधी, "कई तरीकों से परिवर्तनकारी थे" और विश्वभर के लोगों एवं सभी अमेरिकियों के लिए एक प्रेरणा थे। 

उन्होंने कहा कि मंडेला और किंग दोनों ने ही अहिंसा के दर्शन और अपने नेतृत्व का श्रेय गांधी को दिया है और दोनों को ही कांग्रेसनल गोल्ड मेडल प्राप्त है।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें