फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: कमला हैरिस बोलीं- मैं इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला लेकिन आखिरी नहीं

Sun, 08 Nov 2020 08:36 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, विलमिंगटन
विज्ञापन
कमला हैरिस (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के लिए हुए चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी के जोसेफ आर बाइडन यानी जो बाइडन अमेरिका के अगले राष्ट्रपति और भारतीय मूल की कमला हैरिस उप-राष्ट्रपति चुनी गई हैं। हैरिस ने शनिवार को घोषणा की कि उनकी जीत महिलाओं के लिए केवल एक शुरुआत है क्योंकि अमेरिकी इतिहास में इस पद पर पहुंचने वाली वे पहली महिला हैं।

विज्ञापन


हैरिस ने डेलावेयर में एक विजय रैली को संबोधित करते हुए कहा, 'बेशक मैं इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला हूं, मैं आखिरी नहीं होउंगी। आज की रात हमें देखने वाली हर छोटी लड़की देख रही है कि यह संभावना का देश है।' उन्होंने कहा कि अमेरिकी नागरिकों ने एक नए दिन की शुरुआत की है। 



अमेरिका के लिए एक नए दिन की शुरुआत
उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनी गईं कमला हैरिस ने देश को संबोधित करते हुए कहा, हमारे लोकतंत्र की रक्षा में संघर्ष होता है, बलिदान होता है लेकिन उसमें आनंद और प्रगति भी होती है। क्योंकि हमारे पास बेहतर भविष्य बनाने की शक्ति है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़े- बाइडन ने जीत को बताया अमेरिका की विजय, कहा- देश को बाटूंगा नहीं, बल्कि जोडूंगा

हैरिस ने कहा, जब हमारा लोकतंत्र इस चुनाव में बैलेट पर था, जिसमें अमेरिका की आत्मा दांव पर थी और दुनिया देख रही थी, तो आपने (अमेरिकी नागरिक) अमेरिका के लिए एक नए दिन की शुरुआत की।

उन्होंने कहा, मैं आज अपनी उपस्थिति के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार महिला की आभारी हूं, मेरी मां, श्यामला गोपालन हैरिस। जब वह 19 साल की उम्र में भारत से यहां आईं, तो शायद उन्होंने इस पल की कल्पना नहीं की थी। लेकिन वह अमेरिका में इतनी गहराई से विश्वास करती थीं जहां इस तरह का पल संभव है। 
विज्ञापन


हैरिस ने कहा, मैं उनके बारे में सोच रही हूं और महिलाओं, अश्वेत महिलाओं, एशियाई, श्वेत, लैटिन, मूल अमेरिकी महिलाओं के बारे में सोच रही हूं, जिन्होंने हमारे देश के इतिहास में आज रात के लिए मार्ग प्रशस्त किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें