फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका के विवादित वैज्ञानिक का दावा, डॉ फाउची ने बनाया कोरोना फिर भेजा चीन

Mon, 27 Jul 2020 11:17 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
विज्ञापन
Dr. Anthony Fauci - फोटो : Twitter
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर रोजाना नई-नई थ्योरी निकल कर सामने आती हैं लेकिन इस नए प्रपोगेंडा के आने पर दुनिया में काफी बवाल मच सकता है। इस बार कोरोना को लेकर जो नई थ्योरी फैली है उसका शिकार अमेरिका के जाने माने संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ एंथनी फाउची हैं।

विज्ञापन



अमेरिका के एक विवादित पूर्व शोध वैज्ञानिक ने डॉ फाउची पर कोरोना को फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपने एक साक्षात्कार में कहा है कि डॉ फाउची ने ही कोरोना वायरस तैयार किया है और उसे चीन भेजा। हालांकि सिनक्लेयर ब्रॉडकास्ट ग्रुप ने कहा कि वह अपने अमेरिका दिस वीक संस्करण को वापस ले रहा है।

ये वही संस्करण हैं जिसमें संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ एंथनी फाउची और कोरोना वायरस से जुड़ी कथित साजिश के बारे में खुलासा किया गया है। 

सिनक्लेयर के प्रवक्ता माइकल पाडोवानो ने कहा कि सिनक्लेयर को कार्यक्रम में संदर्भ इस विवादास्पद संस्करण को अमेरिका दिस वीक के अगले सप्ताह प्रसारित करने की उम्मीद है। डॉ. फाउची ने एक नए पॉडकास्ट में उन्हें मिल रही गंभीर धमकियों और घृणा भरे ई-मेल पर विस्तार से चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें