अमेरिकन बायोटेक फॉर्म मॉडर्ना को उम्मीद है कि उसके कोविड-19 वैक्सीन से प्रेरित प्रतिरक्षा यूनाइटेड किंगडम में पाए गए कोरोना वायरस वायरस के नए स्वरूप के खिलाफ सुरक्षात्मक होगी। यह जानकारी रायटर के हवाले से दी गई है।
बता दें कि कनाडा ने भी मॉडर्ना द्वारा विकसित कोविड -19 वैक्सीन को मंजूरी दे दी है, स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को फाइजर / बायोएनटेक के साथ टीकाकरण को अधिकृत करने के दो सप्ताह बाद इसकी घोषणा की।
इससे पहले अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) की सलाहकार समिति ने मॉडर्ना द्वारा विकसित कोविड-19 टीके के आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी थी। इससे लगभग एक सप्ताह पहले फाइजर के कोविड-19 टीके के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दी गई थी।