फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्तिष्क की कोशिकाओं को मार देता है जीका वायरस

Sat, 05 Mar 2016 12:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
जीका वायरस की वजह से शिशुओं के मस्तिष्क में असामान्यता आ जाती - फोटो : Getty
विज्ञापन
शोधकर्ताओं ने पाया है कि जीका वायरस शिशुओं के विकसित होते मस्तिष्क में एक खास तरह की कोशिकाओं को नष्ट कर देता है। सेल स्टेम सेल जर्नल में छपे इस शोध से चिकित्सकों के उस दावे को बल मिला है जो ये कहता है कि जीका वायरस की वजह से शिशुओं के मस्तिष्क में असामान्यता आ जाती है।
विज्ञापन


शोधकर्ताओं में शामिल प्रोफेसर ग्यो लि मिंग का कहना है कि ये शोध जीका वायरस और असामान्य आकार के मस्तिष्क के बीच संबंध को समझने की दिशा में पहला कदम है। लेकिन अमेरिकी शोधकर्ताओं का कहना है कि इस नतीजे को अंतिम और निर्णायक नहीं माना जाना चाहिए।

जीका वायरस के प्रसार में मच्छरों की बड़ी भूमिका है। ब्राजील में इस तरह के 4800 से अधिक मामले सामने आए हैं जहां जन्में शिशुओं के मस्तिष्क का आकार छोटा पाया गया है। ब्राजील उन लातिन अमेरीकी देशों में शामिल है जहां कुछ महीने पहले ज़ीका वायरस का संक्रमण बढ़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें