अमेरिका के नेवादा राज्य में दुनिया की सबसे लंबी बिल्ली स्टीवी की कैंसर से मौत हो गई है।
इस बिल्ली की नाक से लेकर पूंछ तक लंबाई 1.23 मीटर थी और स्टीवी ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डस में साल 2010 में दुनिया की सबसे लंबी बिल्ली होने का रिकॉर्ड भी कायम किया था।
सोमवार को इस आठ साल की उम्र की बिल्ली की घर में मौत हुई। एक साल से कैंसर से जंग लड़ रही इस बिल्ली का इलाज रेनो सीनियर सेंटर में चल रहा था।
इस बिल्ली के मालिक रॉबिन हेंडरिकसन का कहना था कि स्टीवी नए लोगों से मिलना पसंद करती थी। स्टीवी ने कई लोगों के दिल में जगह बनाई जिसके लिए मैं आभारी हूं। इस बिल्ली दुनिया में सबसे लंबी पूंछ होने का भी रिकॉर्ड कायम किया था। मगंलवार को स्टीवी की मौत पर हजारों लोगों ने फ़ेसबुक संदेश दिए और उसे श्रंदाजलि दी।
बीमारी
इस बिल्ली का पूरा नाम माइमेनस स्टीवर्ट गिलीगन था। साल 2012 में स्टीवी ने पोर्टलैंड के ओरेगॉन प्रांत में अंतरराष्ट्रीय कैट शो में भी भाग लिया था। इस शो के आयोजकों में से एक वैलीरी हॉरटॉन का कहना था कि स्टीवी हालांकि अच्छा महसूस नहीं कर रही थी लेकिन उसने इस शो में अच्छा काम किया था।
साल 2012 की शुरुवात में पता चला था कि स्टीवी लिम्फोसर्कोमा की बीमारी से पीड़ित है। हेंडरिकसन का कहना था कि इसके बाद स्टीवी का इलाज चला और उसे किमोथैरेपी दी गई जिसका उस पर असर देखा गया और वो कैंसर मुक्त भी हो गई।
लेकिन बहुत ही कम समय बाद डॉक्टरों ने स्टीवी की किडनी में एक ट्यूमर के बारे में पता चला। हेंडरिकसन का कहना था कि स्टीवी का अंत नज़दीक थी और वो चाहती थी कि बिल्ली आराम से रहे और जितना समय है उसका आनंद से रह सके।