मीडिया जगत की मशहूर शख्सियत रुपर्ट मर्डोक के तारीफ करने के बाद विश्व बैंक के अध्यक्ष जिम यंग किम ने भी प्रधानमंत्री नरेंद मोदी की प्रशंसा की है।
किम ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जिन सुधारों की शुरुआत की है उसके कारण दुनिया अब भारत को एक अलग निगाह से देख रही है। उन्होंने ‘स्वच्छ भारत’ अभियान और ‘स्वच्छ गंगा’योजना की भी तारीफ की।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र महासभा के चालू सत्र के दौरान अलग से प्रधानमंत्री के साथ हुई बैठक में विश्व बैंक के अध्यक्ष ने स्वच्छ भारत और स्वच्छ गंगा अभियान में हुई तरक्की की तारीफ की।
उल्लेखनीय है कि इन दोनों अभियान में विश्व बैंक एक महत्वपूर्ण साझेदार है। स्वरूप ने कहा, ‘जिम यंग किम ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा किए सुधारों के प्रभावों की वजह से दुनिया
भारत की ओर देखने लगी है।’