फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नरेंद्र मोदी आजाद भारत के सबसे काबिल नेता'

विज्ञापन
विज्ञापन
मीडिया जगत के दिग्गज माने जाने वाले रुपर्ट मर्डोक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि मोदी आजाद भारत के अब तक के सबसे अच्छे नेता हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री से मुलाकात करने के बाद न्यूज कॉर्प के चेयरमैन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर मोदी की तारीफ की। उन्होंने अपने ट्वीट में मोदी को भारत का सबसे अच्छे नीतिओं वाला सबसे अच्छा नेता बताया। हालांकि, उन्होंने अपने ट्वीट में यह भी लिखा की सबसे भारत जैसे जटिल देश में उन्हें (मोदी को) अभी बहुत सारे काम करने हैं।
Great hour with Indian PM Modi. Best leader with best policies since independence, but massive task to achieve in most complex nation.— Rupert Murdoch (@rupertmurdoch) September 25, 2015
विज्ञापन


आपको बता दें कि मर्डोक उन दिग्गज सीईओ में से एक हैं जिनसे गुरुवार को प्रधानमंत्री ने मुलाकात की थी। यह मुलाकात न्यू यॉर्क के वालडोर्फ एस्टोरिया होटल में हुई थी।
विज्ञापन

ट्वीट पर मोदी की तारीफ

मोदी के साथ हुई बैठक के बाद लगभग सभी दिग्गज अमेरिकन व्यावसायिकों ने प्रधानमंत्री के सोच की तारीफ की। उन लोगों ने कहा कि पिछले साल सत्ता में आने के बाद से मोदी ने आर्थिक और शासकीय स्तर पर महत्वपूर्ण काम किए हैं लेकिन अभी उन्हें बहुत कुछ करने की जरुरत है।

मोदी ने अमेरिका के मीडिया क्षेत्र के दिग्गजों से मुलाकात के बाद उन्हें भारत में बेहतर अवसर प्रदान करने की बात कही। उन्होंने कहा कि वह बौद्धिक संपदा के अधिकार की सुरक्षा करने के प्रति कटिबद्ध हैं जो रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक है। रुपर्ट का यह ट्वीट मोदी के इसी मुलाकात और उनकी व्यापक सोच के बाद सामने आया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें