फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नासा के खिलाफ महिला ने कराया मुकदमा दर्ज, कहा- 'कहीं नासा छीन ना ले ये खास तोहफा'

Thu, 14 Jun 2018 11:30 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका के सिनसिनाटी की लॉरा सिक्को ने फेडरल कोर्ट में नासा के खिलाफ केस दायर कराया है। उसका कहना है कि चांद से लौटते वक्त नील आर्मस्ट्रांग ने उसे उपहार में एक बेहतरीन तोहफा दिया था। वह तोहफा था चांद का एक टुकड़ा। लॉरा का कहना है कि उसे डर है कि कोई उससे यह खास चीज छीन ना ले। 

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक लॉरा को चांद पर पहली बार कदम रखने वाले अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग ने एक शीशी में चांद की मिट्टी भर कर दी थी। नील उसके पिता के मित्र थे। उसे शक है कि उसके इस खास तोहफे पर अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की नजर है। 

बताया जा रहा है कि लॉरा के पिता अमेरिकी सेना में पायलट थे और वह लंबे समय से आर्मस्ट्रांग को जानते थे। साल 1970 में आर्मस्ट्रांग ने उसे कांच की शीशी में चांद की मिट्टी भरकर उपहार में दी थी। उस समय वह 10 साल की थी।
विज्ञापन


लॉरा ने कोर्ट में दायर की अपनी याचिका में लिखा है कि उसने यह मुकदमा इस एजेंसी के इतिहास को देखते हुए दर्ज किया है क्योंकि यह एजेंसी अंतरिक्ष से जुड़ी किसी भी चीज को जब्त कर लेती है। वहीं लॉरा के वकील ने कहा कि कोई ऐसा कानून नहीं जो इस एजेंसी को लोगों से अंतरिक्ष की चीजें छीनने से रोकता हो। वहीं वैज्ञानिकों का मानना है कि लॉरा के पास जो मिट्टी है वह चांद की सतह ही हो सकती है।   

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें