फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ा चौंकाने वाला खुलासा

Fri, 30 Oct 2015 07:48 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आधुनिक समाज में महिलाओं के हितों के लिहाज से बहुपत्नी विवाह को बेशक गलत माना जाता हैं। कुछ देशों में तो बहुपत्नी विवाह को गैर कानूनी भी बनाया जा चुका है, लेकिन इससे महिलाओं को ही फायदा होता है।
विज्ञापन


यह चौंकाने वाला खुलासा हाल ही के एक शोध में हुआ है, जो नेशनल अकादमी ऑफ साइंसेज जर्नल में प्रकाशित हुआ।

शोध के मुताबिक बहुपत्नी विवाह से सभी पत्नियों का स्वास्थ्य बेहतर होने के साथ ही उनकी आर्थिक स्थिति भी काफी बेहतर होती है। इतना ही नहीं, कुछ परिस्थितियों में उनके बच्चों को भी इसका फायदा मिलता है। हालांकि संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कमेटी और महिला अधिकार संगठनों की ओर से बहुपत्नी विवाह की जमकर आलोचना की जाती है।

अमेरिका स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया की ओर से उत्तरी तंजानिया के 56 गांवों में बहुपत्नी विवाह और एक पत्नी विवाह वाले परिवारों का अध्ययन किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन

खानपान का स्तर भी होता है बढ़िया

शोध में पाया गया कि बहुपत्नी परिवार की महिलाओं एवं उनके बच्चों का स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति काफी बेहतर होती है। तंजानिया में जातीय समूहों में बहुपत्नी विवाह काफी ज्यादा प्रचलित है।

तंजानिया में किए गए शोध में पाया कि एकल पत्नी परिवारों के मुकाबले बहुपत्नी परिवारों में महिलाओं और बच्चों का खानपान का स्तर अच्छा होता है। इसके चलते उनका स्वास्थ्य और आर्थिक स्तर बेहतर होता है।

शोधकर्ताओं का कहना है कि ग्रामीण इलाकों में बहुपत्नी परिवार के पास ज्यादा से ज्यादा जमीन और जानवर होने के साथ ही संपत्ति भी काफी होती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें