फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यों पहनते हैं जुकरबर्ग एक जैसे कपड़े?

विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप अरबों की संपत्ति वाली कंपनी के मालिक हैं तो जाहिर है कि लोग उम्मीद करेंगे कि आपके पास डिजायनर कपड़े और कई ऐसी चीजें होंगी। लेकिन फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग के साथ ऐसा नहीं है।
विज्ञापन


वो अधिकतर मौकों पर केवल टी-शर्ट पहनते हैं और वो भी उनके पास केवल एक या दो रंगों में है। मार्क जुकरबर्ग ने सोमवार को एक अपनी फेसबुक वॉल पर एक तस्वीर पोस्ट की और उसके साथ लिखा 'पैटरनिटी की छुट्टियों से वापस आ चुका हूं। क्या पहनना चाहिए मुझे?'

उनकी इस तस्वीर को 37 हजार से अधिक बार शेयर किया गया और उसमें करीब 80 हजार से अधिक लोगों ने कमेंट किया। ये तस्वीर उनके ऑफिस पहनकर जाने वाले कपड़ों की थी जिसमें केवल दो रंगों की ही टी-शर्ट मौजूद थीं। अधिकतर लोगों ने मार्क का समर्थन करते हुए कहा कि, "एक अरबपति होने के बावजूद मार्क को फैशन और कारों का शौक नहीं है। हमें आप पर गर्व है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

'इन छोटी-छोटी बातों के लिए समय नहीं'

यूसुफ जकूरी ने लिखा, "हम सभी को मार्क से प्रेरणा लेते हुए अपनी अलमारी में भी इसी तरह के कपड़े रखने चाहिए।" हालांकि कुछ लोगों ने व्यंग्य करते हुए कहा कि, "मार्क आपके पास तो इतने कपड़े हैं तभी आप दुविधा में हैं।"

गौरतलब है एक इंटरव्यु के दौरान मार्क से पूछा गया था कि वो अधिकतर एक ही जैसे कपड़े क्यों पहनते हैं। इस पर जुकरबर्ग ने कहा था, "मुझे लगता है कि मेरी जिंदगी में इन छोटी-छोटी बातों के लिए समय नहीं है।"

उन्होंने कहा था, "एक शोध के अनुसार अगर आप अपने कपड़े या सुबह के नाश्ते जैसी छोटी चीज के बारे में भी सोचते हैं तो आप अपनी ऊर्जा व्यर्थ कर रहे होते हैं।" मार्क ने कहा था कि वो नहीं चाहते कि वो अपनी ऊर्जा बर्बाद करें। उनके अनुसार, "मैं चाहता हूं कि मैं समाज के लिए हर पल कुछ न कुछ नया बनाता रहूं।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें