अगर आप अरबों की संपत्ति वाली कंपनी के मालिक हैं तो जाहिर है कि लोग उम्मीद करेंगे कि आपके पास डिजायनर कपड़े और कई ऐसी चीजें होंगी। लेकिन फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग के साथ ऐसा नहीं है।
वो अधिकतर मौकों पर केवल टी-शर्ट पहनते हैं और वो भी उनके पास केवल एक या दो रंगों में है। मार्क जुकरबर्ग ने सोमवार को एक अपनी फेसबुक वॉल पर एक तस्वीर पोस्ट की और उसके साथ लिखा 'पैटरनिटी की छुट्टियों से वापस आ चुका हूं। क्या पहनना चाहिए मुझे?'
उनकी इस तस्वीर को 37 हजार से अधिक बार शेयर किया गया और उसमें करीब 80 हजार से अधिक लोगों ने कमेंट किया। ये तस्वीर उनके ऑफिस पहनकर जाने वाले कपड़ों की थी जिसमें केवल दो रंगों की ही टी-शर्ट मौजूद थीं। अधिकतर लोगों ने मार्क का समर्थन करते हुए कहा कि, "एक अरबपति होने के बावजूद मार्क को फैशन और कारों का शौक नहीं है। हमें आप पर गर्व है।"