फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FBI चीफ कोमी ‘कार्य के योग्य नहीं’ थे: व्हाइट हाउस

Fri, 12 May 2017 10:06 PM IST
amarujala.com- Submitted by: Abhishek Tiwari
विज्ञापन
FBI Chief James Comey - फोटो : Washington Times
विज्ञापन
एफबीआई निदेशक जेम्स कोमी को पद से हटाने के अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के फैसले का बचाव करते हुए व्हाइट हाउस ने कहा है कि नवंबर चुनावों में रूस के कथित दखल में जांच का नेतृत्व कर रहे कोमी इस ‘कार्य के काबिल नहीं’ थे।
विज्ञापन


व्हाइट हाउस का यह बयान ट्रम्प के  ‘एनबीसी’ को दिए उस इंटरव्यू के बाद आया है जिसमें ट्रंप ने बेहद प्रभावी रूप से अपने ही व्हाइट हाउस का यह कहकर खंडन किया था कि अटॉर्नी जनरल जेफ सेशंस की सिफारिश के बावजूद उन्होंने कोमी को ‘पद से हटा’ दिया होता।

व्हाइट हाउस ने कहा कि ‘डिप्टी अटॉर्नी जनरल रोड रोसेस्टीन और अटॉर्नी जनरल जेफ सेशंस की स्पष्ट सिफारिश के आधार पर’ कोमी को पद से हटाया गया। बाद में प्रेस सचिव सीन स्पाइसर ने बताया था कि यह फैसला न्याय विभाग का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें