फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा हमले पर अमेरिका ने पाक को लताड़ा, ‘बंद करें आतंकी पनाहगाहें’

Sat, 16 Feb 2019 04:14 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
व्हाइट हाउस
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले को लेकर अमेरिका ने अपने कड़े संदेश में पाक को लताड़ लगाते हुए कहा है कि वह अपने देश में आतंकियों की पनाहगाहों पर तुरंत रोक लगाए। व्हाइट हाउस प्रवक्ता सारा सैंडर्स ने पुलवामा हमले की निंदा करते हुए पाक को यह चेतावनी जारी की है। व्हाइट हाउस प्रवक्ता ने कहा, ‘हम पाक को उसकी धरती पर पल रहे आतंकी समूहों को समर्थन और पनाह बंद करने के लिए कह रहे हैं, जिनका काम क्षेत्र में डर और हिंसा फैलाना है।’ 

विज्ञापन


व्हाइट हाउस के मुताबिक इस हमले से भारत-अमेरिका के बीच आतंकी विरोध को लेकर एक-दूसरे का सहयोग करने का संकल्प और मजबूत ही होगा। सारा ने कहा, ‘अमेरिका इस हमले में शहीद जवानों के पीड़ित परिवारों और भारत सरकार के साथ खड़ा है।’ उधर, दक्षिण एशियाई मामलों से जुड़े अमेरिकी विशेषज्ञों ने इस हमले के बाद पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई की भूमिका पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं। 

विशेषज्ञों के मुताबिक आतंकी हमले से पता चलता है कि अमेरिका जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकी गुटों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पाक को मनाने में विफल रहा है। अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के एक पूर्व विश्लेषक व ब्रुकिंग्स इंस्टीट्यूट थिंक-टैंक के विद्वान ब्रूस रिडेल ने कहा, ‘यह एक ऐसा हमला है जिसके निशान पाकिस्तान में मिलते हैं। यह पाक पीएम इमरान खान के कार्यकाल की पहली बड़ी चुनौती है।’ 
विज्ञापन

 
पाक ने भारतीय आरोपों को किया खारिज

इस्लामाबाद। पाक ने पुलवामा हमले की निंदा करते हुए बेशर्मी के साथ कहा है कि हम भारतीय मीडिया की उन टिप्पणियों को खारिज करते हैं जिनमें कहा गया है कि हमले में पाक शामिल था। पाक विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमले की जांच के बिना इसे पाक से जोड़ने को हम अस्वीकार करते हैं। बता दें कि इस हमले के बाद अमेरिका समेत पूरी दुनिया ने पाक आतंकी ठिकानों को खत्म करने का दबाव बनाया है।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने जताया शोक

मॉस्को। पुलवामा हमले के बाद रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने भारत के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम शोक संदेश भेजा है। उन्होंने सांत्वना जताते हुए कहा कि हमले में शामिल लोगों को और उनका साथ देनेवाले लोगों को कड़ी सजा मिलनी ही चाहिए। पुतिन के संदेश में लिखा है, ‘जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले के प्रति हम सांत्वना व्यक्त करते हैं। इस क्रूर अपराध की कड़ी निंदा की जाती है। इस हमले को अंजाम देनेवाले अपराधियों और प्रायोजकों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए।’ उन्होंने आगे लिखा कि हम भारत के साथ भविष्य में अच्छे रिश्ते चाहते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें