फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब शादी समारोह में अचानक पहुंचे राष्ट्रपति

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा मंगलवार को अपने कैलिफोर्निया दौरे के समय अचानक अनजाने एक शादी समारोह में पहुंच गए। दूल्हा और दुल्हन को जब ओबामा के शादी समारोह के पास आने की भनक लगी, तो उनके इंतजार में शादी कार्यक्रम में देरी कर दी गई।
विज्ञापन


दरअसल, ओबामा अपने कैलिफोर्निया दौरे के समय ला जोला स्थित मशहूर टोरी पाइन्स गोल्फ कोर्स में गोल्फ खेलने पहुंच गए।

इस बीच गोल्फ कोर्स में स्टेफीन मिर्किन और ब्रायन टोबे शादी के बंधन में बंधने जा रहे थे। जब उन्हें ओबामा के बारे में पता चला वह शादी रोककर इंतजार करने लग
Trending Videos
विज्ञापन

दूल्हा और दुल्हन, खिंचाई तस्वीरें

जब दूल्हा ब्रायन और दुल्हन स्टेफीन को पता चला कि अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा गोल्फ कोर्स में खेल रहे हैं, तो उन्होंने उनके खेल खत्म होने तक शादी समारोह को रोक दिया।

इतना ही नहीं, दूल्हा और दुल्हन अपने होटल के कमरे की खिड़की से ओबामा को देखते रहे।

इस बीच फोटोग्राफर एरिक यूनग्रेन ने कहा कि अगर दूल्हा और दुल्हन ओबामा के पास जाते हैं, तो वह अपने साथ तस्वीर लेने दे सकते हैं।

इस पर दोनों बिना देरी किए ओबामा के पास मैदान में पहुंच गए। ओबामा ने भी दोनों के साथ तस्वीर खिंचाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें