फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशेल ओबामा पर नस्लीय टिप्पणी करने वाली महिला की नौकरी से छुट्टी

Thu, 29 Dec 2016 05:08 PM IST
एजेंसी/ न्यूयॉर्क
विज्ञापन
- फोटो : getty images
विज्ञापन
पामेला टेलर नाम की अमेरिकी महिला को एक फेसबुक पोस्ट में अमेरिका की पहली महिला मिशेल ओबामा पर नस्लीय टिप्पणी करने पर नौकरी से निकाल दिया गया। पामेला ने मिशेल को ‘ऊंची सैंडल में बंदर’ कहा था।
विज्ञापन


वेस्ट वर्जिनिया गवर्नर अर्ली टॉम्बलिन द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, क्ले काउंटी विकास प्राधिकरण (सीसीडीसी) की पूर्व कार्यकारी निदेशक टेलर को राज्य अधिकारियों और संगठन के बोर्ड निदेशकों द्वारा आपसी सहमति से नौकरी से निकाल दिया गया। 

इसमें कहा गया कि एक फेसबुक पोस्ट में पहली महिला मिशेल ओबामा को ‘ऊंची सैंडल में बंदर’ कहने वाली गैर लाभकारी निदेशक को निकाला जाना एक अच्छा कदम है। टेलर ने अपने पोस्ट में लिखा था कि वह ऊंची सैंडल में एक बंदर को देख-देख कर थक चुकी हैं।
विज्ञापन


राज्य के ब्यूरो ऑफ सीनियर सर्विसेज के कमिश्नर रॉबर्ट रोसवेल ने कहा कि टेलर की टिप्पणी को उनके नौकरी से निकाले जाने के कारणों में नहीं दिया गया लेकिन इसने काफी विवाद खड़ा करने के साथ आक्रोश पैदा कर दिया था। रोसवेल ने कहा कि हम उनके निकाले जाने से खुश नहीं हैं और सीसीडीसी द्वारा भेदभावकारी दिशा निर्देशों का पालन नहीं करना काफी चिंताजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें